Foods For Weak Bones: हड्डियों की कमजोरी को मेडिकल भाषा में ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है. ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां कमजोर और नाजुक हो जाती हैं और हड्डी टूटने यानी फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में हड्डियां जरूरत से ज्यादा कमजोर हों इससे पहले ही हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाने की कोशिशों में लग जाना चाहिए. खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती हैं. इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना लिया जाए तो हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों के रोग होने की संभावना कम होती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – सुबह की यह गलती एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, कहीं आप भी तो नहीं करते यही काम
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं | What To Eat For Strong Bones
दूध और दूध से बनी चीजें
खानपान में दूध और दूध से बनी चीजों को शामिल करके हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है. डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करती है. ऐसे में दूध, दही, चीज और पनीर का सेवन हड्डियों को मजबूती देने में असरदार होता है.
सूखे मेवे दूर करेंगे हड्डियों की कमजोरी
ऑस्टियोपोरोसिस को दूर रखने के लिए और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सूखे मेवे खाए जा सकते हैं. अखरोट, बादाम, काजू और पिस्ता ऐसे सूखे मेवे हैं जिनसे शरीर को कैल्शियम, मैंग्नीज, फॉस्फोरस और मैंग्नीज की भरपूर मात्रा मिल जाती है. ऐसे में इन सूखे मेवों (Dry Fruits) के सेवन से हड्डियों की कमजोरी दूर हो सकती है.
फलों से मिलेगी मजबूती
अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो आपको अनानास, स्ट्रॉबेरीज, सेब, केले, अमरूद और संतरे जैसे फल जरूर खाने चाहिए. ये फल शरीर को विटामिन सी देते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं.
सब्जियों से भी मिलता है फायदा
कमजोर हड्डियों के लिए कुछ सब्जियों को खानपान में शामिल कर सकते हैं. गोभी, चुकंदर, मेथी, सरसों, और पत्तागोभी कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो शरीर को जरूरी खनिज और विटामिन देती हैं जिससे हड्डियों को भी इनका पूरा फायदा मिलता है.
दालें दिखाइंगी असर
हड्डियों के लिए दालों का सेवन भी बेहद फायदेमंद होता है. काली उड़द की दाल, सोयाबीन और कुलथी की दाल खाने पर हड्डियों को मजबूती मिलती है.
जरूर खाएं अंडे
अंडों में विटामिन डी और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. ऐसे में अंडे (Eggs) खाने पर हड्डियों को मजबूती मिलती है और हड्डियों की कमजोरी दूर होती है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
- विटामिन डी की कमी से भी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. ऐसे में सूरज की भरपूर धूप लें जिससे विटामिन डी की कमी दूर हो जाए.
- आप चाहे तो कैल्शियम के सप्लीमेंट्स या कैल्शियम फोर्टिफाइड फूड्स भी ले सकते हैं.
- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना थोड़ा बहुत एक्सरसाइज भी करें. इससे हड्डियों की दिक्कतें दूर रहती हैं.
- हड्डियों के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी जरूरी हैं. ऐसे में कद्दू के बीज, अलसी के बीज और मछली को खानपान का हिस्सा मिलाएं.
यह भी पढ़ें – नाखूनों पर सफेद धब्बे किस कमी की वजह से होते हैं? यहां जानिए कैसे दूर होगी दिक्कत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
4 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
9 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
11 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
14 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
14 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines