Sleeplessness Home Remedies: नींद की कमी ऐसी दिक्कत है जो शरीर के लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है इसका लोग वक्त रहते अंदाजा नहीं लगा पाते हैं. नींद पूरी ना हो तो व्यक्ति को किसी भी काम में फोकस करने में दिक्कत होती है, रिएक्ट करने की क्षमता कम होने लगती है, मूड हर समय खराब रहता है, मोटापा हो सकता है, डायबिटीज का खतरा रहता है, ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) प्रभावित होता है, दिल की दिक्कतें बढ़ती हैं और साथ ही डिप्रेशन होने की संभावना रहती है सो अलग. ऐसे में नींद की कमी ना हो इसके लिए पूरी नींद लेना जरूरी है. लेकिन, अक्सर ही व्यक्ति रात में बिस्तर पर लेटता है तो लंबे समय तक नींद नहीं आती है. कभी मन में अजीब ख्याल आते हैं तो कभी करवट बदलते-बदलते रात बीत जाती है और अक्सर ही नींद टूटती है सो अलग. ऐसे में नैचुरोपेथ और क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अखिला जोशी ने ऐसे सूखे मेवे (Dry Fruit) का जिक्र किया है जिसे खाने पर आप गहरी नींद ले सकेंगे. यहां जानिए इस सूखे मेवे का नाम.
किस सूखे मेवे को खाकर आएगी गहरी नींद | Dry Fruit For Better Sleep
डॉ. अखिला जोशी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. एक्सपर्ट ने बताया कि सिर्फ एक ऐसा सूखा मेवा है जिसे खाने पर अच्छी नींद आ सकती है. यह सूखा मेवा है काजू. डॉ. अखिला का कहना है कि ना सिर्फ काजू (Cashews) खाने पर अच्छी नींद आती है बल्कि 7-8 घंटे की नींद लेने के बाद भी अगर थकान महसूस होती है तो काजू खाने पर इस दिक्कत से भी निजात मिल जाती है.
काजू (Kaju) शरीर को मेलाटॉनिन बनाने में मदद करता है. मेलाटॉनिन एक स्लीप हार्मोन है. काजू खाने पर शरीर को मैग्नीशियम और जिंक भी मिलते हैं. ये दोनों ही आपके नर्वस सिस्टम को शांत करने का काम करते हैं जिससे एंजाइटी कम होने लगती है.
यह भी पढ़ें – Breast Cancer Symptoms: स्तन कैंसर के क्या लक्षण हैं? जानिए ब्रेस्ट में क्या बदलाव दिखते हैं
अच्छी नींद के लिए कब और कैसे खाएं काजू
सुबह के समय 4 से 5 काजू भिगो दें. इसके बाद रात में सोने से एक घंटे पहले काजू को खाएं. डॉ. अखिला ने बताया कि एक दिन में आपको असर नजर नहीं आएगा लेकिन अगर 15 दिन तक लगातार भीगे हुए काजू (Soaked Cashews) रात में खाए जाएं तो असर दिखने लगेगा. इससे शरीर पर किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है बल्कि अच्छी नींद आती है.
काजू के और भी हैं फायदे
- काजू में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, बी विटामिंस, विटामिन ई, विटामिन के, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, ओमेगा-2 फैटी एसिड्स, सेलेनियम और आयरन समेत फॉस्फोरस भी होते हैं.
- काजू खाने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है.
- ये गंदे कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) को कम करते हैं.
- काजू ऐसा सूखा मेवा है जो खून की दिक्कतों को कम करने में असरदार होता है.
- आंखों में होने वाले इंफेक्शन को कम करने में एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर काजू फायदेमंद साबित होते हैं.
- स्किन को भी काजू से फायदे मिलते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन की दिक्कतों को दूर रखते हैं.
- वजन कम करने की डाइट में भी काजू को शामिल किया जा सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – प्रोस्टेट कैंसर होने पर सबसे पहले दिखता है यह लक्षण, डॉक्टर ने बताया किस तरह करें Prostate Cancer की पहचान
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
11 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
11 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
15 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
16 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
20 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines