Cough Mein Kab Piye Syrup: मौसम बदलते ही कई तरह के वायरस फैलने लगते हैं. किसी को बुखार हो जाता है तो किसी को खांसी की समस्या, अगर ध्यान न दिया जाए तो पेट भी खराब होने लगता है. कुछ लोगों को खांसी हो जाती है. खांसी में इंसान को कई तरह की दिक्कतें भी होने लगती हैं. गले में दर्द और सीने में तकलीफ भी होती है, जिसे ठीक करने के लिए ज्यादातर लोग कफ सिरप पीते हैं. आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सफदरजंग अस्पताल में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर जुगल किशोर का कहना है कि इंसान को खांसी दो तरह की होती है और हर तरह की खांसी में कफ सिरप पीना ठीक नहीं माना जाता. इसलिए आपको पता होना चाहिए कि कब सिरप पीना ठीक है और कब पीने से नुकसान हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- हार्ट अटैक या गले की नस दबना? एक्सपर्ट से जानें सीने में दर्द की असल वजह कैसे कर सकते हैं पता
कब नहीं लेना चाहिए सिरप?
डॉक्टर के मुताबिक, कफ सिरप सूखी खांसी में नहीं लेना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ दवाएं खांसी को दबाने की कोशिश करती हैं और कुछ सिरप बलगम को ही इफेक्ट करते हैं. ज्यादा दवा लेने से कफ पतला हो जाता है. इसलिए अगर आप बलगम वाली खांसी में गलत दवा लेते हैं तो यह फेफड़ों में जमा हो सकता है. वहीं, सूखी खांसी में कफ सिरप लेने से बचना चाहिए.
दवा या सिरप कब जरूरी हो जाता है?
कफ सिरप सूखी खांसी में नहीं लेना चाहिए, लेकिन अगर आपको गीली खांसी है या बलगम आ रहा है तो सिरप पी लेना चाहिए. हालांकि, आपको डॉक्टर की सलाह पर ही लें, क्योंकि बलगम फेफड़ों में जमने लगता है. इससे परेशानी हो सकती है और आपको खांसी के अलावा कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं.
लक्षण क्या हैं?
- तेज बुखार आना
- सांस लेने में तकलीफ होना
- सीने में दर्द होना
- बलगम नजर आना
सूखी खांसी को ठीक करने के लिए क्या करें?
अगर आपको सूखी खांसी है तो आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं. अदरक या शहद एक साथ मिलाकर खा लेना चाहिए. नमक के पानी के गरारे करें, क्योंकि यह गले को राहत देने का काम करते हैं. अगर इसके बाद भी ठीक नहीं होता तो एक्सपर्ट से बात करें.
इसे भी पढ़ें- इन 5 गलतियों के कारण कमजोर हो जाती है हड्डियां! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसा?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
5 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
5 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
9 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
10 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
14 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines