Wheat Allergy: गेहूं का आटा हमारे आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन जब इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाता है, तो यह हमारी सेहत पर नेगेटिव इम्पैक्ट डाल सकता है। पिछले कुछ समय से गेहूं की एलर्जी एक नई समस्या बनकर उभर रही है। यह धीरे-धीरे एक कॉमन एलर्जी बनकर सामने आ रही है। गेहूं ग्लूटेन युक्त होता है, इसलिए भी यह अनाज एक चिंता का विषय बन रही है। इसकी एलर्जी में कुछ समस्याएं जैसे पाचन या स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि ज्यादा गेहूं खाने से क्या-क्या समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
गेहूं से एलर्जी होने के 7 संकेत
1. पाचन समस्या
ज्यादा गेहूं का आटा खाने से पेट में गैस, सूजन या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, गेहूं में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन जब इसे अधिक मात्रा में खाया जाता है, तो यह पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। अगर गेहूं खाने के बाद आप पेट में ऐसी कोई दिक्कत महसूस करते हैं, तो आपको गेहूं से एलर्जी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
2. स्किन प्रॉब्लम्स
गेहूं के आटा का अत्यधिक सेवन करने से स्किन एलर्जी, एक्जिमा और अन्य स्किन की समस्याओं को खतरा बढ़ सकता है, खासकर अगर आपको गेहूं से संबंधित कोई एलर्जी हो। यदि ऐसा नहीं है और आपको गेहूं खाने के बाद खुजली, स्किन पर लाल चकत्ते बनने जैसी परेशानियां हो रही है, तो यह भी संकेत है कि आपको गेहूं से परेशानी है।
3. सांस संबंधी रोग
गेहूं का आटा खाने से रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। गेहूं की एलर्जी के कारण नाक बंद होना, छींक आना, घरघराहट या सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार आटा फैलने पर यह नाक के रास्ते भी शरीर के अंदर हवा के साथ पहुंच जाता है, जिससे समस्या बढ़ सकती है।
photo credit-freepik
4. ब्रेन फॉग
अगर आपको ज्यादा तनाव या नींद की समस्या होती है, तो आप इसके लिए गेहूं को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। लेकिन बिना किसी कारण के थकान और फोकस करने में असमर्थता गेहूं से होने वाली एलर्जी से संबंधित हो सकती है।
5. सिरदर्द
कुछ लोगों को अक्सर गेहूं खाने के बाद सिर में दर्द या माइग्रेन की समस्या होती है। यह भी एक संकेत है कि आपको गेहूं से एलर्जी हो सकती है। कई बार गेहूं का ज्यादा सेवन न्यूरो प्रॉब्लम्स भी पैदा कर सकता है।
6. गले में सूजन
गेहूं खाने से कुछ लोगों को गले में सूजन, संक्रमण और दर्द रहने की समस्या हो सकती है। इसे खाने के बाद मुंह, होंठ, गले या जीभ में खुजली, झुनझुनी या सूजन होना ओरल एलर्जी सिंड्रोम का एक आम लक्षण है। यह सिंड्रोम गेहूं में मौजूद एक प्रोटीन के कारण होती है।
7. बिहेवियर में बदलाव
कुछ लोगों को गेहूं से एलर्जी होने पर शुरुआती दिनों में व्यवहार में बदलाव दिखता है। जैसे ज्यादा चिड़चिड़ा होना, गुस्सा आना या इमोशनल ब्रेकडाउन होना। महिलाओं में हार्मोन्स का उतार-चढ़ाव भी इसकी एलर्जी का एक कॉमन संकेत है।
क्या करें?
- सबसे पहले तो इस बात की पुष्टि कर लें कि आपको गेहूं से एलर्जी है या नहीं।
- इसके बाद डाइट से गेहूं को हटाएं।
- अपने संकेतों को ध्यान से समझें।
- अच्छे और पौष्टिक विकल्प चुनें।
- गेहूं भी पौष्टिक होता है, इसलिए इससे दूरी बनाने पर शरीर को कुछ जरूरी तत्व भी नहीं मिलेंगे। ऐसे में अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा नट्स, फल और सब्जियां शामिल करें।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
30 mins agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
2 hrs agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
7 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
21 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
23 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
1 day ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
1 day agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines