---विज्ञापन---

Wheat Allergy: ज्यादा गेहूं का आटा खाने से हो सकते हैं ये 7 नुकसान

Wheat Allergy: गेहूं अपने देश का एक प्रमुख अनाज है, जिसका रोजाना सेवन किया जाता है, लेकिन गेहूं भी अब दुनियाभर के लोगों के लिए एक नई समस्या बन गया है। आइए जानते हैं कैसे और क्या हैं इसके नुकसान।

Wheat Allergy:  गेहूं का आटा हमारे आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन जब इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाता है, तो यह हमारी सेहत पर नेगेटिव इम्पैक्ट डाल सकता है। पिछले कुछ समय से गेहूं की एलर्जी एक नई समस्या बनकर उभर रही है। यह धीरे-धीरे एक कॉमन एलर्जी बनकर सामने आ रही है। गेहूं ग्लूटेन युक्त होता है, इसलिए भी यह अनाज एक चिंता का विषय बन रही है। इसकी एलर्जी में कुछ समस्याएं जैसे पाचन या स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि ज्यादा गेहूं खाने से क्या-क्या समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

गेहूं से एलर्जी होने के 7 संकेत

1. पाचन समस्या

---विज्ञापन---

ज्यादा गेहूं का आटा खाने से पेट में गैस, सूजन या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, गेहूं में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन जब इसे अधिक मात्रा में खाया जाता है, तो यह पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। अगर गेहूं खाने के बाद आप पेट में ऐसी कोई दिक्कत महसूस करते हैं, तो आपको गेहूं से एलर्जी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---विज्ञापन---

2. स्किन प्रॉब्लम्स

गेहूं के आटा का अत्यधिक सेवन करने से स्किन एलर्जी, एक्जिमा और अन्य स्किन की समस्याओं को खतरा बढ़ सकता है, खासकर अगर आपको गेहूं से संबंधित कोई एलर्जी हो। यदि ऐसा नहीं है और आपको गेहूं खाने के बाद खुजली, स्किन पर लाल चकत्ते बनने जैसी परेशानियां हो रही है, तो यह भी संकेत है कि आपको गेहूं से परेशानी है।

---विज्ञापन---

3. सांस संबंधी रोग

गेहूं का आटा खाने से रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। गेहूं की एलर्जी के कारण नाक बंद होना, छींक आना, घरघराहट या सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार आटा फैलने पर यह नाक के रास्ते भी शरीर के अंदर हवा के साथ पहुंच जाता है, जिससे समस्या बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---
wheat flour

photo credit-freepik

4. ब्रेन फॉग

अगर आपको ज्यादा तनाव या नींद की समस्या होती है, तो आप इसके लिए गेहूं को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। लेकिन बिना किसी कारण के थकान और फोकस करने में असमर्थता गेहूं से होने वाली एलर्जी से संबंधित हो सकती है।

---विज्ञापन---

5. सिरदर्द

कुछ लोगों को अक्सर गेहूं खाने के बाद सिर में दर्द या माइग्रेन की समस्या होती है। यह भी एक संकेत है कि आपको गेहूं से एलर्जी हो सकती है। कई बार गेहूं का ज्यादा सेवन न्यूरो प्रॉब्लम्स भी पैदा कर सकता है।

---विज्ञापन---

6. गले में सूजन

गेहूं खाने से कुछ लोगों को गले में सूजन, संक्रमण और दर्द रहने की समस्या हो सकती है। इसे खाने के बाद मुंह, होंठ, गले या जीभ में खुजली, झुनझुनी या सूजन होना ओरल एलर्जी सिंड्रोम का एक आम लक्षण है। यह सिंड्रोम गेहूं में मौजूद एक प्रोटीन के कारण होती है।

---विज्ञापन---

7. बिहेवियर में बदलाव

कुछ लोगों को गेहूं से एलर्जी होने पर शुरुआती दिनों में व्यवहार में बदलाव दिखता है। जैसे ज्यादा चिड़चिड़ा होना, गुस्सा आना या इमोशनल ब्रेकडाउन होना। महिलाओं में हार्मोन्स का उतार-चढ़ाव भी इसकी एलर्जी का एक कॉमन संकेत है।

---विज्ञापन---

क्या करें?

  • सबसे पहले तो इस बात की पुष्टि कर लें कि आपको गेहूं से एलर्जी है या नहीं।
  • इसके बाद डाइट से गेहूं को हटाएं।
  • अपने संकेतों को ध्यान से समझें।
  • अच्छे और पौष्टिक विकल्प चुनें।
  • गेहूं भी पौष्टिक होता है, इसलिए इससे दूरी बनाने पर शरीर को कुछ जरूरी तत्व भी नहीं मिलेंगे। ऐसे में अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा नट्स, फल और सब्जियां शामिल करें।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 05, 2024 07:50 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola