एक्सपर्ट्स खजूर को सेहत के लिए सुपरफूड मानते हैं, इसे खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. अगर आप भी अपनी सेहत को सुधारना चाहते हैं, तो यह स्टोरी आपके बहुत काम आने वाली है. आपने नॉर्मली एक-दो खजूर खाए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं एक महीने तक रोज 4 खजूर खाने से सेहत पर क्या असर पड़ेगा. आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: Belly Fat: बाहर निकले हुए पेट को अंदर कैसे करें? यहां बाबा रामदेव से जानिए पेट कम करने के लिए 5 योगासन कौन से हैं
खजूर खाने के फायदे
खजूर स्वाद में मीठा और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है. यह छोटा सा फल पोषक तत्वों का भंडार होता है और इसे प्राचीन काल से ही आयुर्वेद और ट्रेडिशनल मेडिसिन में उपयोग किया जाता रहा है. इसका नियमित सेवन आपको कई तरह की समस्याओं से राहत दिला सकता है. इसे खाने पर आपको भरपूर एनर्जी, बेहतर पाचन आदि कई तरह के लाभ मिल सकते हैं. आइए नीचे समझते हैं रोज 4 भीगे खजूर खाने से क्या फायदा मिलेगा?
- खजूर में नेचुरल शुगर पाई जाती है, जिसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज शामिल हैं, जो एनर्जी प्रदान करने में कारगर हैं. रोज 4 भीगे खजूर खाने से आपका एनर्जी लेवल बना रहेगा और कम दिनभर कम थकान महसूस होगी.
- रोज खजूर के सेवन से आपका पाचन सुधर कर सकता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज जैसे समस्या को दूर करते हैं और आंतों की सफाई करने में भी यह मददगार है.
- आपको जानकर हैरानी होगी कि खजूर में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल तत्व हड्डियों को मजबूत करने में मददगार है. 1 महीने तक रोजाना भीगे हुए खजूर खाने से ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है.
- अगर आपको खून की कमी से परेशान हैं, तो आप खजूर का सेवन करें, यह खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है.
- खजूर में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो दिल को हेल्दी रखने में सहायक हैं. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है.
यह भी पढ़ें: क्या किसी गंभीर बीमारी का संकेत होता है नाइटफॉल? जानिए क्यों इससे परेशान हो जाते हैं पुरुष
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
3 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
4 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
10 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
14 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines