रोज 4 भीगे खजूर खाने से क्या होगा? फायदे जान तुरंत बना लेंगे आदत

क्या आप जानते हैं अगर आप रोज 4 भीगे खजूर खाएंगे, तो इससे आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं. आइए जानते हैं अच्छी लाइफस्टाइल का रामबाण इलाज.

Eating Dates Benefits

एक्सपर्ट्स खजूर को सेहत के लिए सुपरफूड मानते हैं, इसे खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. अगर आप भी अपनी सेहत को सुधारना चाहते हैं, तो यह स्टोरी आपके बहुत काम आने वाली है. आपने नॉर्मली एक-दो खजूर खाए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं एक महीने तक रोज 4 खजूर खाने से सेहत पर क्या असर पड़ेगा. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

खजूर खाने के फायदे

खजूर स्वाद में मीठा और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है. यह छोटा सा फल पोषक तत्वों का भंडार होता है और इसे प्राचीन काल से ही आयुर्वेद और ट्रेडिशनल मेडिसिन में उपयोग किया जाता रहा है. इसका नियमित सेवन आपको कई तरह की समस्याओं से राहत दिला सकता है. इसे खाने पर आपको भरपूर एनर्जी, बेहतर पाचन आदि कई तरह के लाभ मिल सकते हैं. आइए नीचे समझते हैं रोज 4 भीगे खजूर खाने से क्या फायदा मिलेगा?

  • खजूर में नेचुरल शुगर पाई जाती है, जिसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज शामिल हैं, जो एनर्जी प्रदान करने में कारगर हैं. रोज 4 भीगे खजूर खाने से आपका एनर्जी लेवल बना रहेगा और कम दिनभर कम थकान महसूस होगी.
  • रोज खजूर के सेवन से आपका पाचन सुधर कर सकता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज जैसे समस्या को दूर करते हैं और आंतों की सफाई करने में भी यह मददगार है.
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि खजूर में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल तत्व हड्डियों को मजबूत करने में मददगार है. 1 महीने तक रोजाना भीगे हुए खजूर खाने से ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है.
  • अगर आपको खून की कमी से परेशान हैं, तो आप खजूर का सेवन करें, यह खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है.
  • खजूर में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो दिल को हेल्दी रखने में सहायक हैं. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है.

यह भी पढ़ें: क्या किसी गंभीर बीमारी का संकेत होता है नाइटफॉल? जानिए क्यों इससे परेशान हो जाते हैं पुरुष

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ