Thyroid Ke Lakshan: हाइपरथाइराइडिज्म तब होता है जब थायराइड ग्रंथि बहुत ज्यादा थायराइड बनाने लगती है. इसे ओवरएक्टिव थायराइड भी कहते हैं. हाइपरथाइराइडिज्म (Hyperthyroidism) में शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है जिससे कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. यहां जानिए थाइराइड के बढ़ने पर शरीर में किस-किस तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं और हाइपरथाइराइडिज्म में व्यक्ति को अपने शरीर में कौन से बदलाव दिखने लगते हैं.
यह भी पढ़ें – हाथ सुन्न होना कौन सी बीमारी के लक्षण हैं? न्योरोलॉजिस्ट ने बताया इस तरह घर पर करें चेक
हाइपरथाइराइडिज्म के लक्षण
- बिना कोशिश के वजन कम होने लगता है
- भूख बढ़ जाती है
- दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं
- हार्टबीट इररेग्यूलर हो जाती है
- नर्वस महसूस होता है, एंजाइटी होती है और इरिटेटेड फील होता है
- पसीने आने लगते हैं
- महिलाओं की मेंस्ट्रुअल साइकिल में बदलाव दिखने लगता है
- हीट सेंसिटिविटी बढ़ जाती है
- मसल्स में कमजोरी आने लगती है
- नींद संबंधी दिक्कतें होना शुरू हो जाती हैं
- हर समय शरीर में थकान रहती है
- त्वचा पर हर समय नमी महसूस होने लगती है
- त्वचा पतली होने लगती है
- बाल पतले होने लगते हैं
हाइपरथाइराइडिज्म होने के क्या कारण है
आयोडीन का ज्यादा सेवन – अगर बहुत आयोडीन (Iodine) का सेवन किया जाए को इससे हाइपरथायराइडिज्म की दिक्कत हो सकती है. ज्यादा आयोडीन खाने से थायराइड ग्रंथि थाइराइड हार्मोन ज्यादा प्रोड्यूस करता है.
ग्रेव्स डिजीज – यह एक ओटोइम्यून कंडीशन है जिसके कारण हाइपरथाइराइडिज्म हो सकता है. यह बायोलॉजिकल फैमिली हिस्ट्री के चलते हो सकता है.
थाइराइड नोड्यूल्स – इस कंडीशन में थाइराइड ग्रंथि के पास लंप्स होने लगते हैं या सेल्स की ग्रोथ बढ़ जाती है. इनसे एक्सेस थाइराइड हार्मोन प्रोड्यूस हो सकता है.
थाइरोडाइटिस – थाइराइड ग्रंथि में हुई इंफ्लेमेशन को थाइराइडिटिस कहते हैं. इससे टेम्पररी थाइराइडिज्म हो सकता है. इंफ्लेमेशन कम होने पर हार्मोन लेवल्स स्टेबलाइज हो जाते हैं.
किन लोगों को ज्यादा होती है हाइपरथाइराइडिज्म की दिक्कत
महिलाओं को हाइपरथाइराइडिज्म की दिक्कत पुरुषों की तुलना में ज्यादा होती है. उम्र अगर 60 साल से ज्यादा हो तो थाइराइड से जुड़ी दिक्कतें होने का खतरा ज्यादा होता है. प्रेग्नेंसी के दौरान थाइराइड ग्रंथि की दिक्कतें हो सकती हैं और जिनके परिवार में किसी को थाइराइड रोग हो उन्हें थाइराइड से जुड़ी दिक्कतें ज्यादा होती हैं.
यह भी पढ़ें – डायबिटीज के मरीजों को अमरूद छीलकर खाना चाहिए या छिलके के साथ? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया खाने का सही तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
16 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
19 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
19 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
20 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
22 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines