वजन घटाने के लिए कौन सी सब्जी सबसे अच्छी है? यहां जानिए Weight Loss के लिए क्या खाना चाहिए

Vegetable For Weight Loss: अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो यहां जानिए किस सब्जी को खाने पर वजन कम होने लगता है. यह सब्जी कैलोरी में कम और पोषण में हाई होती है.

Vegetable For Weight Loss

किस सब्जी को खाने पर तेजी से वजन कम होता है, जानिए यहां.

Weight Loss Diet: वजन कम करने के लिए खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. क्या खाया जा रहा है और क्या नहीं इसी पर वेट लॉस निर्भर करता है और इसीलिए कम कैलोरी और हाई फाइबर वाली सब्जियों को वेट लॉस डाइट में शामिल किया जाता है. यहां आपके लिए ऐसी ही कुछ सब्जियों का जिक्र किया जा रहा है जो वजन घटाने में आपकी मदद करेंगी. इन सब्जियों (Fat Burning Vegetables) को रोज की डाइट में शामिल करने पर वजन कम होने में असर दिखने लगता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

वजन घटाने के लिए कौन सी सब्जी खाएं

लौकी – लौकी कम कैलोरी और हाई वॉटर कंटेंट वाली सब्जी है जिसे खाने पर पचाना आसान होता है. इसका जूस पिया जा सकता है, लौकी (Lauki) का रायता बनाया जा सकता है या लौकी की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं. लोकी की सब्जी वेट लॉस में सुपरफूड की तरह काम करती है.

पालक – हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने पर वजन कम होने में असर दिखता है. पालक, मेथी और बथुआ जैसी हरी सब्जियां वजन घटाने के लिए खाई जा सकती हैं.

विज्ञापन

खीरा – 95 प्रतिशत पानी से भरपूर खीरा वेट लॉस में असरदार होता है. ऐसे में खीरा खाने पर शरीर को भरपूर हाइड्रेशन मिलता है. इससे कैलोरी इंटेक कम होता है और फैट लॉस में मदद मिलती है.

करेला – वजन कम करने वाली सब्जियों में करेला भी शामिल है. करेला कड़वा जरूर होता है लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इससे इंसुलिन संक्रिय होता है, साथ ही बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं.

विज्ञापन

ब्रोकली – फूलगोभी और ब्रोकली में फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है. ऐसे में इन सब्जियों को खाने पर वजन कम होने लगता है और कम कैलोरी में भी पेट भर जाता है.

इन बोनस टिप्स को जरूर आजमाएं

विज्ञापन
  • सुबह उठकर गर्म जीरा पानी या धनिया का पानी पीने पर फैट कम (Fat Loss) होने लगता है. फैट बर्निंग वॉटर खाली पेट पिया जाए तो कमाल का असर दिखाता है.
  • खाना खाने के बाद 20 मिनट की वॉक करें और हल्का गर्म पानी पिएं. इससे वजन कम होने में मदद मिलती है और वॉक करने पर इंचेस भी कम होने लगते हैं.
  • बहुत ज्यादा आलू और अरबी खाने से बचें. इन सब्जियों से वजन बढ़ सकता है.
  • सलाद खाने पर फायदा मिल सकता है. सलाद को दोपहर के समय खाना सबसे असरदार है.
  • हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने पर वेट लॉस बूस्ट होता है. हफ्ते में 4 से 5 दिन एक्सरसाइज करने पर फायदा दिखने लगता है.

यह भी पढ़ें – किडनी के मरीज को कितना नमक खाना चाहिए? डॉक्टर से जानिए कैसा होना चाहिए Kidney Patient का खानपान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ