हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बवासीर में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए? जानिए कौन सी चीजें मल को मुलायम बनाती हैं

What To Eat In Piles: बवासीर के मरीज को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. सही चीजें खाई जाएं तो मलत्याग करना आसान हो जाता है और दर्द से भी राहत मिलती है. ऐसे में यहां जानिए बवासीर के मरीज को अपनी डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए.

विज्ञापन
बवासीर में क्या खाना चाहिए जानिए यहां.

Bawasir Me Kya Khaye: मल के बहुत ज्यादा कड़े हो जाने पर या लंबे समय तक कब्ज रहने पर व्यक्ति को बवासीर हो सकता है. बवासीर या हेमोरॉइड्स की दिक्कत में व्यक्ति के मलद्वार के अंदर बड़ी-छोटी गांठें बन जाती हैं और मलत्याग करते समय इनमें दर्द होता है और खून निकलने लगता है. ऐसे में बवासीर (Piles) के मरीज को खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है जिससे मलत्याग करना आसान हो और मलत्याग करते हुए दर्द या तकलीफ ना हो. बवासीर के मरीज को खानपान में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करने के लिए कहा जाता है जिससे मल मुलायम हो सके और मलत्याग करना आसान हो जाए. यहां ऐसे ही कुछ फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें बवासीर के मरीज डॉक्टर की सलाह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – छाती में जलन होने का क्या कारण होता है? जानिए कैसे दूर होगी सीने की जलन

बवासीर में क्या खाना चाहिए

सेब – फाइबर से भरपूर सेब (Apple) कब्ज को दूर करता है. एक मध्यम आकार के सेब से शरीर को 4.4 ग्राम तक फाइबर मिल जाता है. फाइबर मल में भार लाता है और लैक्सेटिव इफेक्ट्स देता है जिससे मल मुलायम होने लगता है और मलत्याग करते हुए तकलीफ कम होती है.

विज्ञापन

दालें – दालों में भी भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. ऐसे में दाल (Dal) खाने पर आंतों को फायदा मिलता है और मलत्याग करना आसान हो जाता है. छोले और बींस को भी खानपान का हिस्सा बनाएं.

बेरीज – स्ट्रॉबेरीज, ब्लैकबेरीज और रैस्पबेरी फाइबर ही नहीं बल्कि एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी स्त्रोत होती हैं. इन्हें खाने पर पेट को नैचुरल लैक्सेटिव गुण मिलते हैं.

विज्ञापन

टमाटर – टमाटर ना सिर्फ फाइबर बल्कि वॉटर कंटेंट में भी हाई होता है. टमाटर खाने पर कब्ज से राहत मिलती है और इससे स्टूल आसानी से पास होने में मदद मिलती है. कब्ज से परेशान बवासीर के मरीजों को अपने खाने में टमाटर जरूर शामिल करना चाहिए.

कीवी – अगर हो सके तो कीवी जरूर खाना चाहिए. यह लैक्सेटिव की तरह काम करता है, इसमें भरपूर फाइबर होता है और यह मल में भार लाता है सो अलग.

विज्ञापन

बवासीर में किन चीजों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए

  • बवासीर के मरीजों को प्रोसेस्ड फूड खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए. प्रोसेस्ड और पैकेटबंद चीजें कब्ज को बढ़ाती हैं.
  • चटपटा खाना भूल से भी ना खाएं. चटपटी चीजें दर्द को बढ़ाती हैं. बवासीर में मसाले वाली चीजें खाने पर आपकी तकलीफ कई गुना तक बढ़ जाएगी.
  • एल्कोहल के सेवन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए. यह शरीर को डिहाइड्रेट करता है जिससे कब्ज बढ़ती है.
  • ज्यादा नमक वाली चीजें खाने से बचना चाहिए. ये चीजें रक्त वाहिनियों को प्रभावित करती हैं.

यह भी पढ़ें – डायबिटीज होने से सालों पहले दिख सकता है यह एक लक्षण, एक्सपर्ट ने कहा कभी ना करें इग्नोर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola