Bad Cholesterol Reducing Foods: शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है. लेकिन, अगर कोलेस्ट्रॉल जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो यह सेहत को फायदा से ज्यादा नुकसान हो सकता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल रक्त धमनियों में जमने लगता है. धमनियों में जमने से ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने से लेकर हाथ-पैरों में दर्द और गॉलब्लैडर में पथरी तक की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया है कि रात को डिनर के बाद क्या खाने से गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है. खासतौर से इन बीजों (Seeds For Cholesterol) को खाने पर हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल्स घटने लगते हैं.
यह भी पढ़ें – नाखूनों पर ये 5 निशान देते हैं शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत, डॉक्टर ने कहा कभी ना करें इग्नोर
गंदा कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाएं
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि डिनर के बाद शरीर हीलिंग मोड में होता है. ऐसे में अगर ये 5 चीजें डिनर के बाद खा ली जाएं तो नेचुरली हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) लेवल कम होने लगता है.
5 से 6 भीगे बादाम
डॉक्टर का कहना है कि डिनर करने के बाद अगर 5 से 6 भीगे हुए बादाम खाए जाएं तो इनका हेल्दी फैट कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सपोर्ट करता है.
1 से 2 अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं. अखरोट खाने पर कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस होने में असर दिखता है.
1 चम्मच अलसी के बीज
रात को डिनर के बाद अगर आप 1 चम्मच अलसी के बीज (Flaxseeds) खाते हैं तो इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. अलसी के बीजों के अलावा 1 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स भी खाए जा सकते हैं.
एक लहसुन का टुकड़ा
डिनर के बाद लहसुन खाने के लिए इसे क्रश करें और 10 मिनट के लिए हवा में छोड़ दें. 10 मिनट बाद लहसुन खाने पर यह हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है.
1 चम्मच इसबगोल
गुनगुने पानी में 1 चम्मच इसबगोल घोलकर पीने पर इसका सोल्यूबल फाइबर गट में ही कोलेस्ट्रॉल को ट्रैप कर लेता है और उसे धमनियों में जमने से रोकता है.
इन बातों का रखें ख्याल
- गंदा कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए हेल्दी फैट्स को खानपान का हिस्सा बनाएं बजाय घी या मक्खन खाने के.
- अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करने पर ध्यान दें. रोजाना कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल्स कम होने लगें.
- वजन कम करने की कोशिश करें. वजन को नियंत्रित रखने पर कोलेस्ट्रॉल लेवल्स कम होने लगते हैं.
- धूम्रपान की आदत को छोड़ दें. इससे कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि दिल की दिक्कतों का खतरा भी बढ़ता है.
- एल्कोहल का जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर कोलेस्ट्रॉल लेवल्स बढ़ते हैं. ऐसे में एल्कोहल का सेवन कम कर दें.
शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं
गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बिना ज्यादा मेहनत वाला काम करने पर भी सांसें फूलने लगती हैं. मसल्स में दर्द होने लगता है या पैरों तक खून ना पहुंचने से पैर में दर्द रहता है. आंखों के आस-पास पीले निशान बनने लगते हैं. इसके अलावा सीने में दर्द और जकड़न महसूस होता है. ये सभी लक्षण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें – गर्भ में ही बीमारियों का पता लगाती है यह तकनीक, इस तरह कोख में रहते हुए ही मिल जाएगी बच्चे की पहली हेल्थ रिपोर्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
11 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
14 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
16 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
16 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
17 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
19 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines