Heart Attack: दिल के मरीजों को दौरा पड़ने की संभावना ज्यादा होती है. दिल का दौरा पड़ना एक भयावह स्थिति है और कोई नहीं चाहता कि उसे हार्ट अटैक आए. लेकिन, हार्ट अटैक किसी को भी और कभी भी आ सकता है. वहीं, अगर हार्ट अटैक अकेले में आ जाए तो स्थिति और ज्यादा डरावनी हो सकती है. ऐसे में दिल के मरीजों (Heart Patients) को खासतौर से पहले से ही कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है. फिजीशियन डॉ. अमनदीप अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि अकेले में हार्ट अटैक आए तो क्या करना चाहिए. यहां जानिए डॉक्टर किन बातों का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें – सुबह उठते ही गर्म पानी में क्या डालकर पीना चाहिए? यहां जानिए गर्म पानी पीने के 10 फायदे क्या हैं
अकेले में हार्ट अटैक आए तो क्या करें
डॉक्टर ने बताया कि सबसे पहले व्यक्ति को यह पता होना जरूरी है कि हार्ट अटैक आने के सबसे आम लक्षण (Heart Attack Symptoms) क्या होते हैं. हार्ट अटैक आने से पहले लेफ्ट हैंड में दर्द या अकड़न हो सकती है. इसके अलावा, सीने में दबाव या भारीपन, बहुत ज्यादा पसीना आना और सांस लेने में दिक्कत होना, अंदर से अचानक से ठंड लगना या घबराहट होना या रात के समय अधेड़ उम्र के व्यक्ति को सीने में जलन होना या ऐसा लगना जैसे सीने में तेजाब बन रहा है, हार्ट अटैक आने का लक्षण हो सकता है.
हार्ट अटैक आने लगे तो क्या करें
- अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपको हार्ट अटैक आ रहा है या आने वाला है तो हर तरह की मूवमेंट बंद कर दें. डॉक्टर का कहना है कि आपको एक जगह पर शांत होकर बैठ जाना है क्योंकि चलने-फिरने से चक्कर आ सकता है और गिरने का रिस्क हो सकता है.
- 45 डिग्री आगे की तरफ झुककर बैठ जाएं. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है इसीलिए कमर को थोड़ा सा आगे की तरफ झुकाकर बैठें.
- डॉक्टर ने बताया कि एक एमरजैंसी स्टेप यह है कि आप अगर घर में हैं और आस-पास डिस्प्रिन की गोली है तो डिस्प्रिन की एक गोली चबा लें. अगर आपको आपके डॉक्टर ने इस दवा को लेने से मना किया हो तो ना लें लेकिन किसी और स्थिति में इसे लिया जा सकता है. डिस्प्रिन आपको एंबुलेंस आने तक का समय देती है.
- तुरंत मदद के लिए एंबुलेंस बुलाएं. आप इमरजैंसी सर्विसेज को बुला सकते हैं. अपने परिवार के लोगों को कॉल करें या मैसेज करके बुला लें.
- हो सके तो अपने घर के सारे खिड़की और दरवाजे खोलकर रखें ताकि मदद आप तक जल्दी पहुंच सके.
- इस बात का ध्यान रखें कि आप बिल्कुल भी पैनिक ना करें. इस स्थिति में शांत रहना जरूरी होता है.
- डॉक्टर का कहना है कि उनके बताए ये टिप्स इलाज नहीं हैं लेकिन हार्ट अटैक आने पर जबतक आप अस्पताल नहीं पहुंच जाते हैं तबतक आजमाए जा सकते हैं ताकि आपको समय मिल सके और स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल ना हो जाए.
यह भी पढ़ें – शुगर के मरीजों के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी होती हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा ब्लड शुगर होने लगेगा कम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
4 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
5 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
6 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
9 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines