Tooth Cavity In Children: दांतों में सड़न एक ऐसी दिक्कत है जो बच्चों और बड़ों किसी को भी हो सकती है. बच्चों की बात करें तो बच्चों के दांतों में सफेद या काले धब्बे नजर आना कैविटी हो सकता है. इसी बारे में बताते हुए AIIMS, दिल्ली के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें बाल दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय प्रकाश माथुर ने बताया है कि बच्चे के दांतों में सड़न होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं, यह सड़न क्यों होती है और इस सड़न को रोकने का क्या तरीका है. आप भी जान लीजिए डॉक्टर की सलाह.
बच्चे के दांत में क्यों होती है सड़न
डॉ. विजय प्रकाश माथुर कहते हैं कि अगर आपके बच्चे के दांतों में सफेद या काले धब्बे हैं, रात के समय खाना फंस रहा है या खाना खाने के बाद बच्चे के दांत में दर्द होता है तो यह कैविटी यानी सड़न हो सकती है. इसे मेडिकल भाषा में अर्ली चाइल्डहुड केरीज भी कहते हैं. यह समस्या उन बच्चों को हो सकती है जो करीब 5 साल की उम्र के हैं. बच्चों के दांतों में सड़न होने पर सफेद, भूरे या काले धब्बे नजर आ सकते हैं.
इस सड़न के कई कारण हो सकते हैं, जैसे बच्चे का ज्यादा मीठा खाना या पीना, चीनी वाला दूध, फार्मुला मिल्क, पैकेट वाला जूस, मिठाइयां, चॉक्लेट, कैंडी या कोई भी ऐसी चीज खाना जो दांतों में चिपक जाती है. इसमें नमकीन भी शामिल हो सकती है.
दांतों की ठीक से सफाई ना करने पर या टूथपेस्ट का इस्तेमाल ना करने पर भी बच्चों के दांतों में सड़न हो सकती है.
दांतों में जमी गंदगी को ना हटाया जाए तो दांतों के बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं. ये बैक्टीरिया दांतों की सतह पर एक परत बना देते हैं जिसे प्लाक कहते हैं. यह प्लाक के कीटाणु एसिड बनाते हैं जोकि दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं. इस प्लाक को ना हटाया जाए तो यही प्लाक सड़ने लगता है.
अगर दांतों की सड़न का इलाज ना किया जाए तो बच्चे को दर्द होता है, सूजन हो सकती है और इंफेक्शन गर्दन या चेहरे तक भी पहुंच सकता है.
कैसे रोकें बच्चे के दांतों की सड़न
डॉक्टर बताते हैं कि जबतक बच्चे के दांत नहीं निकले हैं तबतक उसके मसूड़ों को गीले कपड़े से साफ करें. जैसे ही दांत निकलने लगें दांतों को दिन में 2 बार नाजुक ब्रश से साफ करें. ध्यान दें कि बच्चे के दांत की अंदरूनी, ऊपरी और बाहरी सतह अच्छे से साफ हो जाए.
किस तरह करें बच्चों के दांत ब्रश
बच्चे के दांतों को ब्रश करने के लिए सबसे पहले ब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं, ब्रश को 45 डिग्री के एंगल पर रखें और हल्के-हल्के से ही उसे हिलाते हुए बच्चे का दांत साफ करें. ब्रश को गोलाई में घुमाएं और हर दांत की बाहरी और निचली हर सतह को साफ करें. इसी तरह ऊपरी और निचले दांतों को साफ करें. दांत साफ करने में 2 मिनट का समय जरूर लें. डॉक्टर की सलाह है कि सुबह और शाम दोनों समय बच्चे के दांतों को साफ करें.
डॉक्टर सलाह देते हैं कि बच्चे के मसूड़ों की मालिश और उसकी जीभ की सफाई करना भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें- खुजली से रहते हैं परेशान? बाबा रामदेव से जानिए किन 3 नुस्खों से मिल जाएगा आराम
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
6 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
8 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
9 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
11 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
11 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
15 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines