मोटापा दिखने में एक छोटी सी चीज लगती है, लेकिन सेहत पर इसका प्रभाव काफी खतरनाक होता है. न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया आज एक बड़ी आबादी खराब लाइफस्टाइल अपनाने के कारण मोटापे का शिकार हो रही है. पेट में यूं चर्बी जमना भले ही दिखने में आम लगता हो, लेकिन धीरे-धीरे हमारी नजरअंदाज करने की ये आदत पेट पर चर्बी को बढ़ाती रहती है और एक दिन ऐसा आ जाता है कि शरीर अंगों का घर कम बीमारियों का घर ज्यादा बन जाता है. हालांकि, पेट पर चर्बी को जमने रोका जा सकता है और एक फिट भी रहना मुमकिन है, बस जरूरी है अपनी डाइट में कुछ अच्छे बदलाव की.
यह भी पढ़ें: Blood Pressure Problem: ब्लड प्रेशर बढ़ने पर शरीर में क्या संकेत दिख सकते हैं? जानें कब कराएं जांच
मोटापा कितना खतरनाक होता है?
मोटापा सिर्फ वजन बढ़ने की समस्या नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाली स्थिति हो सकती है. शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने पर हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल से जुड़ी बीमारियां का खतरा पैदा हो सकता है. मोटापे का असर लिवर पर भी पड़ सकता है और फैटी लिवर की समस्या हो सकती है, इसके अलावा नींद में सांस रुकने जैसी स्लीप एपनिया, जोड़ों में दर्द और घुटनों पर ज्यादा दबाव जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. लंबे समय तक मोटापा रहने पर कुछ प्रकार के कैंसर का जोखिम भी बढ़ सकता है, इसलिए वक्त रहते सही कदम उठाना जरूरी है.
ICMR और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन की क रिपोर्ट के अनुसार, इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) भी कमजोर होती है. मोटापा अक्सर ‘बैड’ कोलेस्ट्रॉल (लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन) और ट्राइग्लिसराइड्स के बढ़े हुए स्तर से जुड़ा होता है; इसके अलावा, इसमें ग्लूकोज का असामान्य रूप से बढ़ना और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याएं भी होती हैं. भारत में नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD), कोरोनरी आर्टरी डिजीज के बढ़ते मामलों को देखते हुए, अपनी लंबाई के हिसाब से सही वजन बनाए रखना और जरूरी है.
पेट की चर्बी को कैसे बढ़ने से रोके?
सही वजन और कमर को सही साइज में रखने के लिए डाइट में कुछ अच्छे बदलाव जरूरी है. आपको चाहिए कि हर खाने में ताजा सब्जियां शामिल करनी चाहिए, साबुत अनाज, दालें और बीन्स खाने चाहिए; और चीनी, प्रोसेस्ड प्रोडक्ट्स, फलों के जूस और HFSS फूड्स (ज्यादा फैट, नमक, चीनी वाले) से बचना चाहिए. अच्छी सेहत और वजन बनाए रखने के लिए नियमित फिजिकल एक्टिविटी और योग करने की आदत डालें.
इतना ही नहीं, इस बात का ध्यान रखें कि वजन धीरे-धीरे कम करना चाहिए, अचानक वजन कम करने के लिए मेहनत करना सही नहीं है, इससे सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वजन कम करने वाली डाइट में कैलोरी 1000 Kcal/दिन से कम नहीं होनी चाहिए और उसमें सभी जरूरी पोषक तत्व होने चाहिए. हर हफ्ते आधा किलोग्राम वजन कम करना सुरक्षित माना जाता है. अगर आप तेजी से वजन कम करने के लिए दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने हाथों को रोके लें.
यह भी पढ़ें: कैंसर का खतरा कम करना है तो आज से अपनाएं ये आसान आदतें, ICMR ने बताया क्या करें और
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
2 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
4 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
7 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
7 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
11 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines