लोहे की कड़ाही में कौन सा खाना नहीं बनाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया जहर बन सकता है आपका भोजन

Foods To Avoid In Iron Kadai: खानपान की कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें लोहे की कड़ाही में नहीं पकाना चाहिए. जनरल फिजीशियन शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि लोहे की कड़ाही में कुछ चीजें पकाई जाएं तो फूड पॉइजनिंग से लेकर स्किन इंफेक्शंस तक हो सकते हैं.

Iron Kadai

लोहे की कड़ाही में क्या पकाने से परहेज करना चाहिए, जानिए यहां.

Iron Kadai Side Effects: घरों में अक्सर ही लोहे की कड़ाही में खाना पकाया जाता है. कोशिश यही रहती है कि सेहत को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले. लेकिन, जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया खानपान की कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें लोहे की कड़ाही (Lohe Ki Kadai) में पकाने से परहेज करना चाहिए. इन चीजों को लोहे की कड़ाही में पकाने पर यह खाना पेट और स्किन समेत पूरे शरीर की सेहत के लिए हानिकारक होता है. इन फूड्स को लोहे की कड़ाही में पकाकर खाने पर स्वास्थ्य को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए कौन सी हैं वो चीजें जिन्हें लोहे की कड़ाही में नहीं पकाना चाहिए.

लोहे की कड़ाही में क्या नहीं बनाना चाहिए

डॉक्टर का कहना है कि लोहे की कढ़ाही खाना बनाने के लिए अच्छी होती है क्योंकि इससे नेचुरल तरीके से आयरन शरीर में आता है और आप खून की कमी जैसी बड़ी समस्याओं से बच सकते हो. लेकिन, कुछ खाने की चीजें ऐसी हैं जिन्हें लोहे की कड़ाही में पकाया जाए तो फूड पॉइजनिंग या गंभीर स्किन इंफेक्शन हो सकते हैं.

इमली, टमाटर और नींबू की ग्रेवी – खाने की ऐसी कोई चीज लोहे की कड़ाही में नहीं पकानी चाहिए जिसकी ग्रेवी में खट्टी चीजें जैसे नींबू, टमाटर या इमली डाली गई हो. एसिड और मेटल के रिएक्शन से फूड पॉइजनिंग (Food Poisioning) हो सकती है.

दही से बनी चीजें – लोहे की कड़ाही में दही से बनी चीजें नहीं पकानी चाहिए. कड़ी या दही की कोई ग्रेवी लोहे की कड़ाही में पकाई जाए तो यह अनइवन कुक हो सकती है जिससे दही फट सकता है और इसे खाने पर सेहत बिगड़ती है.

दूध, खीर या कस्टर्ड – दूध से बनी चीजें जैसे खीर या कस्टर्ड को कड़ाही में नहीं पकाना चाहिए. दूध खराब हो सकता है या फट सकता है. इससे बीमार हो सकते हैं.

राजमा और छोले – लोहे की कड़ाही में हीट हर जगह बराबर नहीं होती. ऐसे में राजमा या छोले को लोहे की कड़ाही में पकाया जाए तो यह कुछ पकते हैं तो कुछ कच्चे रह जाते हैं. इन्हें खाने पर बाद में पेट फूल सकता है.

चाइनीज फूड – ऐसा चाइनीज फूड जिसमें विनेगर मौजूद होता है लोहे की कड़ाही में नहीं पकाना चाहिए. लोहे की कड़ाही में विनेगर वाली चीजें पकाने पर सेहत जरूरत से ज्यादा खराब हो सकती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ