Kidney Disease Nails Symptoms: किडनी यानी गुर्दे शरीर से टॉक्सिंस को फिल्टर करके बाहर निकाल देते हैं. ऐसे में अगर किडनी से जु़ड़ी दिक्कतें (Kidney Problems) होने लगें, किडनी खराब हो जाती है या ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है तो शरीर में अलग-अलग तरह की दिक्कतें होने लगती हैं और स्वास्थ्य बिगड़ जाता है. किडनी डैमेज (Kidney Damage) होने पर नाखूनों पर भी इसके लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण पहचाने जा सकते हैं.
किडनी डैमेज के नाखून पर निशान
हाफ एंड हाफ नेल्स – इसे लिंडसे नेल्स भी कते हैं. इसमें नाखून का आधा हिस्सा सफेद और बाकी आधा गुलाबी नजर आ सकता है. यह किडनी के खराब होने का संकेत हो सकता है.
नाखून निकलना – नाखून का आगे का हिस्सा स्किन से हटने लगता है. यह किडनी डिजीज से पीड़ित व्यक्ति के साथ होता है.
सफेद नाखून – किडनी खराब होने पर नाखून का रंग बदलने लगता है. नाखून पीले या फिर सफेद नजर आने लगते हैं.
नाखून पर लकीरें – क्रोनिक किडनी डिजीज के मरीज के नाखूनों पर मोटी उभरी हुई लकीरें नजर आने लगती हैं. ऐसा लगता है कि नाखून के नीचे कुछ फंसा है.
चम्मच के आकार का नाखून – किडनी डिजीज का एक और संकेत है कि नाखून चम्मच की तरह चपटे हुए नजर आने लगते हैं. नाखूनों की ग्रोथ सीधी नहीं होती है.
नाखून का बीच से कटा दिखना – इस दिक्कत को रिजेस नेल्स कहते हैं. इसमें किडनी की दिक्कतों में नाखून की चौड़ाई या लंबाई में बीच में लकीर पड़ जाती है जिसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे नाखून बीच से कट गया है.
अगर आपके नाखूनों पर भी ऐसे ही लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें और परेशानी की जड़ तक जाएं.
यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से पैर में दर्द होता है?
ये भी हैं किडनी खराब होने के लक्षण
- किडनी खराब होने पर पैरों में, हाथों पर या चेहरे पर सूजन आ सकती है.
- शरीर में कमजोरी रहने लगती है.
- पेशाब में झाग दिखने लगता है. पेशाब में खून (Blood In Urine) नजर आ सकता है, पेशाब का रंग गहरा नजर आता है या फिर बार-बार पेशाब लगने लगता है.
- किडनी खराब होने पर भूख में कमी आ जाती है, मितली आने लगती है और उल्टी आती है सो अलग.
- स्किन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. स्किन पर खुजली होती है और ड्राइनेस दिखती है.
- सांस फूलने लगती है और फेफड़ों में फ्लुइड भर सकता है.
- सोने में दिक्कत होने लगती है.
- ध्यानकेंद्रित करने में परेशानी होती है.
यह भी पढ़ें – ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए? Baba Ramdev ने बताया ठंड भगाने के लिए खाएं ये चीज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
9 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
13 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
15 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
17 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines