बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी रीढ़ की चोट को लेकर सुर्खियों में है. बाली में हुए एक हादसे के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ. शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर मेडिकल केयर के लिए मुंबई लाया गया और उनकी टीम ने स्पाइन सर्जरी के बारे में बताया. हालांकि, उनकी चोट किस तरह की है, इसकी मेडिकल जानकारी पूरी तरह से हमारे पास नहीं है. हालांकि,नुसरत भरूचा का मामला यह समझने का मौका देता है कि रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर कितने अलग-अलग प्रकार के हो सकते हैं और हर फ्रैक्चर में सर्जरी जरूरी क्यों नहीं होती. इन्हीं में से एक है वर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर, जिसमें रीढ़ की हड्डी की कशेरुका दबने या सिकुड़ने लगती है. इसको लेकर अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ न्यूरोलॉजिकल सर्जन्स की एक रिसर्च के मुताबिक VCF का दर्द कई मामलों में समय के साथ कम हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
क्या होता है वर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर?
हमारी रीढ़ कई छोटी-छोटी हड्डियों मिलकर बनी होती है. जब इनमें से किसी एक भी हड्डी पर दबाव पड़ता है या दरार आ जाती है तो इसे वर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर कहा जाता है. यह समस्या खासतौर पर हड्डियां कमजोर होने की स्थिति में मामूली चोट या गिरने के बाद भी हो सकती है. वहीं, स्वस्थ और मजबूत हड्डियों में गंभीर या तेज चोट इसके कारणों में शामिल हो सकती है.
वर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर के लक्षण क्या हो सकते हैं?
अगर चोट के बाद पैरों में सुन्नपन, कमजोरी या चलने में परेशानी हो तो तुरंत मेडिकल मदद लेना जरूरी है. आप नीचे बताए गए लक्षणों से इसकी पहचान कर सकते हैं.
- अचानक या लगातार कमर दर्द होना
- खड़े होने या चलने में दर्द बढ़ना
- कमर के आसपास जकड़न होना
- रीढ़ की शेप में बदलाव होना
- ऊंचाई कम होना
रीढ़ की हड्डी कब कमजोर हो सकती है?
रीढ़ की हड्डियों की मजबूती उम्र, हड्डियों के स्वास्थ्य और कुछ बीमारियों से इफेक्ट हो सकती है. ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी में हड्डियां कमजोर होने लगती है. इसके अलावा, बढ़ती उम्र, कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, लंबे समय तक खास दवाओं का इस्तेमाल और कम एक्टिविटी भी हड्डियों के स्वास्थ्य को इफेक्ट कर सकते हैं.
क्या हर स्पाइनल फ्रैक्चर में सर्जरी होती है?
स्पाइनल फ्रैक्चर का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि फ्रैक्चर कितना गंभीर है, रीढ़ ठीक है या नहीं और क्या नसों या स्पाइनल कॉर्ड पर इफेक्ट पड़ रहा है. कुछ स्थिर फ्रैक्चर में दवाओं, ब्रेस और डॉक्टर की निगरानी जैसे गैर-सर्जिकल तरीकों से इलाज किया जा सकता है. वहीं, ज्यादा फ्रैक्चर या नसों पर दबाव जैसी परेशानी में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. नुसरत भरूचा के मामले में उनकी टीम ने सर्जरी होने की जानकारी दी है.
इसे भी पढ़ें- क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
7 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
10 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
13 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
17 hrs agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
1 day agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
1 day agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- american association of neurological surgeons
First published on:
Know More: Editorial Guidelines