Vata Disease Home Remedies: आजकल कामकाजी लोग वात की बीमारी से जूझ रहे हैं, जो ज्यादातर उन लोगों को हो रही है जिन्हें देर रात तक जागने की आदत है. इसके अलावा, ठंडा और जंक फूड खाना, लगातार मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करना और कम एक्सरसाइज करने की वजह से वात की हेल्थ और बिगड़ जाती है. इसलिए एक्सपर्ट का कहना है कि अगर सही वक्त पर वात को संतुलित ना किया जाए तो यह गठिया, साइटिका, माइग्रेन, अनिद्रा और पाचन से जुड़ी गंभीर समस्याओं की वजह भी बन सकता है. इसलिए इसे कंट्रोल करने के लिए आप योग गुरु बाबा रामदेव के बताए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. उनका कहना है कि वात दोष को दवाओं से ज्यादा सही दिनचर्या, संतुलित आहार और योग-प्राणायाम से कंट्रोल किया जा सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे वात की बीमारी को कम कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- अंदरूनी बवासीर के क्या लक्षण हैं और बवासीर का मुख्य कारण क्या है, यहां जानिए Piles Symptoms, कारण और उपचार
वात दोष बढ़ने के लक्षण
- जोड़ों और शरीर में दर्द
- कब्ज और गैस
- घबराहट या बेचैनी
- नींद न आना
- स्किन का रूखा होना
बाबा रामदेव ने बताया वात की बीमारी को ठीक करने के घरेलू नुस्खे
- बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आप वक्त पर इसका इलाज करें तो कुछ ही दिनों में इस बीमारी से राहत मिल सकती है. आप घर पर मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें एलोवेरा जेल, त्रिफला और अजवाइन का सेवन करना बेस्ट रहेगा.
- सहजन के पत्तों का भी सेवन करना बेस्ट माना जाता है. आप हल्दी और मुलेठी को गुनगुने पानी में मिलाकर भी वात हेल्थ का इलाज कर सकते हैं. यह जूस खाली पेट लिया जा सकता है, जिसमें अजवाइन या अजमोद का पाउडर भी मिलाया जा सकता है.
- वात की हेल्थ को बनाए रखने के लिए आप खाली पेट लहसुन भी खा सकते हैं. बाबा रामदेव खट्टी चीजें और वात बढ़ाने वाली चीजों से दूर रहने को कहते हैं. वात की हेल्थ को बनाए रखने के लिए आपको अपने आहार पर बहुत ध्यान देना होगा.
- बाबा रामदेव का कहना है कि दही खाने से वात बढ़ता है तो इसे खाने से परहेज करें. साथ ही, खीरा बिल्कुल भी ना खाएं क्योंकि ऐसा करने से दर्द का अहसास हो सकता है.
- आप घर रखी चीजें जैसे तुलसी, इलायची, बड़ी इलायची और दालचीनी का भी सेवन कर सकते हैं. सौंठ, हल्दी और अदरक का भी सेवन करना बेस्ट हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- मसूड़ों से खून निकले तो क्या करना चाहिए? नमक नहीं बल्कि इस चीज के पानी से कुल्ला करने पर मिलेगा आराम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
17 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
19 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
19 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
20 hrs agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
22 hrs agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoअचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
1 day agoदांतों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत, न करें नजरअंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines