Acidity Treatment: हम कुछ भी खाते हैं तो पेट की चीजें शरीर के निचले हिस्से की तरफ जाती हैं. लेकिन, अगर पेट के एसिड्स वापस खाद्य नली तक आने लगें तो इसे एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) या एसिडिटी कहते हैं. एसिडिटी होने पर एसिड गैस मुंह तक आने लगती है. इससे पेट में और सीने में जलन होने लगती है और खाना नहीं पचता सो अलग. आमतौर पर एसिड होने की सबसे बड़ी वजह खानपान में गड़बड़ी बताई जाती है. लेकिन, तीखा या मसालेदार खाने के अलावा भी ऐसी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं जो एसिडिटी की वजह बनती हैं. सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट आशिमा आचंतानी भी ऐसी ही दिक्कतों को जिक्र कर रही हैं जिनकी वजह से एसिडिटी हो सकती है. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि अगर आप ज्यादा तीखा भी नहीं खाते हैं और फिर भी आयदिन एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो आपको 3 जरूरी टेस्ट तुरंत करवा लेने चाहिए.
यह भी पढ़ें- बवासीर के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं? हेमोरॉइड्स की पहली स्टेज में ही ऐसे लगेगा Piles का पता
एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो करवाएं ये टेस्ट
आयरन का टेस्ट – कम एसिड बनने का मतलब है कि आयरन एब्जॉर्ब नहीं होगा और आयरन के बिना एसिड बनता ही नहीं है. इस वजह से पेट में जलन और एसिडिटी हो सकती है. इसीलिए आयरन का टेस्ट (Iron Test) जरूर कराएं.
हाई होमोसिस्टीन – अगर आपके हाई होमोसिस्टीन लेवल्स होंगे तो इसका मतलब है कि आपके फोलेट और विटामिन बी12 में गड़बड़ है जिसकी वजह से गट लाइनिंग कमजोर हो जाएगी और एसिडिटी ज्यादा होगी.
हाई इंसुलिन लेवल्स – न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि हाई इंसुलिन लेवल्स के कारण आपके शरीर में खाना ज्यादा देर तक रहता है, धीरे-धीरे पचता है और इस वजह से खाना फर्मेंट भी हो जाता है और ऊपर की तरफ आता है. इससे एसिडिटी हो जाती है.
ये टेस्ट भी करवा सकते हैं
मैग्नीशियम की कमी – शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो तो इससे भी एसिड रिफ्लक्स ज्यादा होता है.
स्ट्रेस और कोर्टिसोल – स्ट्रेस ज्यादा होने पर या कोर्टिसोल हार्मोन डिस्टर्ब होने पर एसिड का प्रोडक्शन ज्यादा होता है.
एच. पाइलोरी इंफेक्शन – पेट में होने वाले एच. पाइलोरी इंफेक्शन के कारण एसिडिटी ट्रिगर होती है और पेट में अल्सर बनता है.
लाइफस्टाइल की ये आदतें भी बनती हैं एसिडिटी की वजह
- बहुत ज्यादा तीखा खाने, अम्लीय चीजों का सेवन करने, तला हुआ खाने, कॉफी या चाय ज्यादा पीने या नमक के जरूरत से ज्यादा सेवन से एसिडिटी हो सकती है.
- जिन लोगों की डाइट में फाइबर कम होता है वे एसिडिटी की चपेट में जल्दी आते हैं.
- एकसाथ बहुत ज्यादा खा लेने पर या हर थोड़ी देर में खाने से भी एसिडिटी होती है.
- अनहेल्दी हैबिट्स जैसे खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाने से एसिडिटी हो सकती है.
- फिजिकल एक्सरसाइज से तुरंत पहले कुछ खा लेने पर एसिडिटी हो सकती है.
- स्मोकिंग से, एल्कोहल या किसी और मादक पदार्थ के सेवन से एसिडिटी हो सकती है.
- नींद की कमी एसिडिटी को ट्रिगर करती है.
- फिजिकल एक्टिविटी कम हो तो उससे भी एसिडिटी हो सकती है.
- बहुत ज्यादा स्ट्रेस (Stress) लेने से एसिडिटी हो सकती है.
- एंजाइटी और डिप्रेशन से परेशान लोगों को भी एसिडिटी की दिक्कत हो जाती है.
- अगर आप दवाइयां जैसे पेनकिलर्स या फिर एंटीबायोटिक्स ज्यादा लेते हैं, एंटीडिप्रेसेंट लेते हैं या कोई और दवा चल रही है तो एसिडिटी हो सकती है.
- पेट की बीमारियां (Stomach Diseases) एसिडिटी की वजह बनती हैं.
कैसे दूर होगी एसिडिटी
- एसिडिटी की सही वजह जानकर इसका इलाज हो सकता है. अगर कारण खानपान से अलग है तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है.
- एसिडिटी होने पर ओटमील खाया जा सकता है, सलाद खा सकते हैं और केला खाने पर आराम मिल सकता है.
- सौंफ का पानी बनाकर पिया जा सकता है.
- अदरक की हर्बल टी पीने पर भी एसिडिटी से राहत मिलती है.
- इलायची का सेवन एसिडिटी से राहत दिलाने में फायदा दिखाता है.
यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से वजन बढ़ता है? यहां जानिए कौन सी Vitamin Deficiency आपको मोटा कर रही है
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
36 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines