किस विटामिन की कमी से वजन बढ़ता है? यहां जानिए कौन सी Vitamin Deficiency आपको मोटा कर रही है

Vitamin Deficiency And Weight Gain: यहां ऐसे विटामिन का जिक्र किया जा रहा है जिसकी कमी शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करती है. जानिए कौन सा है यह विटामिन और किस तरह इसकी कमी को किया जा सकता है पूरा.

Vitamin Deficiency Weight Gain

इस विटामिन की कमी से वजन बढ़ सकता है. Image Credit - Pexels

Vitamin Deficiency: वजन बढ़ने से अनेक लोग परेशान रहते हैं. बुरी डाइट और खराब लाइफस्टाइल के चलते वजन बढ़ता है, लेकिन वजन बढ़ने (Weight Gain) का मतलब शरीर में किसी पोषक तत्व, खनिज या विटामिन की कमी भी हो सकती है. यहां एक ऐसे ही विटामिन का जिक्र किया जा रहा है जिसकी कमी वजन बढ़ने की वजह बनती है. यहां जानिए ये विटामिन कौन सा है, इसकी कमी से वजन बढ़ने के अलावा शरीर पर क्या-क्या असर पड़ता है और किस तरह इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है.

विज्ञापन

किस विटामिन की कमी से वजन बढ़ता है | Kis Vitamin Ki Kami Se Vajan Badhta Hai

शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन में से एक है सनलाइट विटामिन कहा जाने वाला विटामिन डी. सूरज की धूप इस विटामिन की मुख्य स्त्रोत होती है. शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) होती है तो शरीर एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित होने लगता है. ऐसे में अगर लाइफस्टाइल सही ना हो और शरीर में विटामिन डी की भी कमी होने लगे तो वजन बढ़ सकता है.

विज्ञापन

विटामिन डी की कमी के अन्य प्रभाव

विज्ञापन
  • विटामिन डी की कमी शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करती है. इस विटामिन की कमी से हेयर फॉलिकल्स पर नकारात्मक असर होता है. ऐसे में इस विटामिन की कमी से बालों का झड़ना शुरू हो सकता है.
  • अगर आपको हल्का-फुल्का काम करने से भी थकान महसूस होने लगती है और ऐसा लगता है जैसे शरीर में एनर्जी नहीं है तो हो सकता है कि आप में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Ki Kami) हो गई है.
  • विटामिन डी की कमी होने पर मसल्स और हड्डियों में दर्द रह सकता है. यह विटामिन कैल्शियम को सोखने में मदद करता है. ऐसे में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों पर असर पड़ता है.
  • कमर में दर्द रहने लगता है और उठने-बैठने में तकलीफ होती है.
  • विटामिन डी की कमी से इंफेक्शंस व्यक्ति को तेजी से अपनी चपेट में लेने लगते हैं. अक्सर ही व्यक्ति बीमार रहने लगता है.
  • विटामिन डी की कमी मूड स्विंग्स और डिप्रेशन की भी वजह बनती है.
  • चोट लगने पर जल्दी नहीं भरती है.
  • दांतों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं और दांत कमजोर हो सकते हैं.

किस तरह पूरी होगी विटामिन डी की कमी

  • विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए रोजाना सुबह के समय 15 मिनट धूप ली जा सकती है.
  • खानपान में उन फूड्स को शामिल किया जा सकता है जिनसे शरीर को विटामिन डी मिलता हो. फैटी फिश, अंडे का पीला हिस्सा, दूध और दूध से बनी चीजें और मशरूम खाने पर शरीर को विटामिन डी मिलता है.
  • विटामिन डी फॉर्टिफाइड फूड्स या सीरियल्स को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
  • विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए विटामिन डी के सप्लीमेंट्स (Vitamin D Supplements) भी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें – स्तन कैंसर के लक्षण कैसे शुरू होते हैं? गांठ पड़ने से लेकर कलर चेंज होने तक दिखते हैं ये साइन

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ