Why Is 3 am Scary: नींद पूरी होने का मतलब है कि आपकी हेल्थ ठीक-ठाक है, क्योंकि रोजाना 8 घंटे की नींद लेना किसी दवा से कम नहीं है. आयुर्वेद और मेडिकल साइंस के मुताबिक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक की नींद लेना बॉडी के लिए बहुत ही फायदेमंद है. ऐसा करने से बॉडी की मरम्मत होती है, हार्मोन बैलेंस रहते हैं और दिमाग को शांति मिलती है. ऐसे में अगर आपकी रोज रात के 3 बजे नींद खुल जाती है और आप उठकर बैठ जाते हैं तो आपको सोचने की जरूरत है. यह सिर्फ नींद ना आने की परेशानी नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत है. इसकी वक्त पर पहचान करना जरूरी है वर्ना आपको परेशानी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- नाखूनों पर काली लकीर का क्या मतलब है? जानिए यह किस बीमारी का लक्षण है और किस विटामिन की कमी इसकी वजह बनती है
रात में नींद खुलने के कारण | Reasons for Waking Up At Night
डिटॉक्स सिस्टम पर असर होना- आयुर्वेद के मुताबिक, रात 1 से 3 बजे का वक्त लिवर का होता है, क्योंकि इस दौरान शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने की प्रक्रिया चलती है. अगर इंसान की नींद खुलती है तो यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है.
एंग्जायटी होने का संकेत- रात के 3 बजे अचानक आंख खुलना और ऐसा रोज होने का मतलब है कि आपका दिमाग काम कर रहा है और स्ट्रेस, डर या ओवरथिंकिंग से नींद खराब हो रही है.
दिल और ब्लड प्रेशर से जुड़ा खतरा- मेडिकल रिसर्च के मुताबिक रात को 2 से 4 बजे के दौरान हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने का खतरा ज्यादा रहता है. अगर इसी समय नींद टूटे और घबराहट हो तो यह हाई ब्लड प्रेशर होने का संकेत है.
इम्यून सिस्टम कमजोर होना- इंसान जब गहरी नींद में होता है तो इस दौरान शरीर नई कोशिकाएं बनाता है और रोगों से लड़ने के लिए तैयार होता है. ऐसे में अगर रात को बार-बार उठा जाता है तो इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है.
रात 3 बजे नींद टूटे तो क्या करें?
- आपको पहले से ही दिमाग को शांत करना है और सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल नहीं देखना है.
- रात में भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें. ऐसा करने से नींद खराब हो सकती है.
- कैफीन की मात्रा ज्यादा ना लें और रात में लेने से बचें.
- सोने से पहले गुनगुना दूध या हल्दी वाला दूध पीने की कोशिश करें, क्योंकि इससे आपको काफी नुकसान होगा.
- रोज एक ही समय पर सोने की आदत डालें और योग अपनी जिंदगी में शामिल करें.
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट मेथी खाने से क्या फायदा होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताए मेथी खाने के फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
10 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
11 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
16 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
20 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines