Thick Blood Symptoms: हमारे शरीर में खून ऑक्सीजन को एक अंग से दूसरे अंग तक पहुंचाने का काम करता है. दिल खून का प्रेशर सही रखता है, लेकिन जब खून नॉर्मल से ज्यादा गाढ़ा होने लगता है तो इससे फ्लो इफेक्ट होता है. इससे शरीर में खून के थक्के बनने लग जाते हैं, जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक या डीप वेन थ्रोम्बोसिस जैसी गंभीर बीमारी की वजह बनता है. इसको लेकर कई एक्सपर्ट का मानना है कि जब इंसान का खून गाढ़ा होने लगता है तो इसका पता सिर्फ लक्षणों से नहीं लगाया जा सकता. इसकी पुष्टि के लिए डॉक्टर की जांच और जरूरी ब्लड टेस्ट जरूरी होते हैं. हालांकि, कुछ संकेत ऐसे हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और वो कौन से संकेत हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- Premature Aging: उम्र से पहले बूढ़ा होने के पीछे क्या हैं कारण? ऐसे रखें खुद को जवान
खून गाढ़ा होने के कारण
- शरीर में पानी की कमी होना
- ब्लड क्लॉटिंग होना
- एक ही जगह बैठे या लेटे रहना
- मोटापा आना
- हार्मोन थेरेपी की वजह
खून गाढ़ा होने के संकेत क्या हैं?
- अगर आपको बिना किसी वजह से बार-बार सिरदर्द, चक्कर या भारीपन महसूस हो तो यह शरीर का ब्लड फ्लो इफेक्ट करता है, जिससे परेशानी पैदा हो जाती है. कुछ लोगों में खून गाढ़ा होने पर आंखों का भी फ्लो हो सकता है, जिससे धुंधला दिखना या कम नजर आने जैसी परेशानी हो सकती है.
- बार-बार हाथ या पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन या ठंडापन महसूस होना भी एक संकेत हो सकता है. इससे आपको कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं.
- अगर खून का थक्का फेफड़ों या दिल तक पहुंच जाए तो अचानक सांस लेने में तकलीफ या सीने में दर्द हो सकता है. यह एक मेडिकल इमरजेंसी है.
- एक पैर में अचानक सूजन, दर्द, लालपन या गर्माहट महसूस होना डीप वेन थ्रोम्बोसिस का संकेत हो सकता है. आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए.
- अगर आपको कोई भी लक्षण दिखे तो कंप्लीट ब्लड काउंट और हेमाटोक्रिट जैसे टेस्ट कराएं.
इसे भी पढ़ें- इंसान के शरीर में सबसे पहले क्या बनता है? हैरान कर देगा जवाब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
11 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
14 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
14 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
16 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
17 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines