Dementia Memory Loss: डिमेंशिया पर एक हालिया स्टडी में डिमेंशिया को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. यूएस बेस्ड एथेरोस्क्लेरोसिस रिस्क इन कम्यूनिटीज (ARIC) की स्टडी में 12,409 वयस्कों पर 26.3 सालों तक रिसर्च की गई. रिसर्च में पाया गया कि डायबिटीज (Diabetes), हाइपरटेंशन और स्मोकिंग की आदत वैस्कुलर रिस्क को बढ़ाती है. स्टडी के मुताबिक, जिन लोगों में बीपी की दिक्कत नहीं है, डायबिटीज नहीं है और जो लोग धूम्रपान नहीं करते हैं वे बिना डिमेंशिया 13 सालों तक ज्यादा जीते हैं बजाय उनके जिनमें ये तीनों फैक्टर्स हैं.
यह भी पढ़ें – बीपी बढ़ने पर शरीर क्या संकेत देता है? WHO से जानिए हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण और क्या खाने पर BP रहेगा नॉर्मल
डिमेंशिया का खतरा बढ़ाते हैं ये फैक्टर्स
स्टडी में जिक्र किया गया है कि ये तीनों फैक्टर्स – डायबिटीज, बीपी और स्मोकिंग वैस्कुलर रिस्क बर्डन को बढ़ाते हैं और व्यक्ति में डिमेंशिया होने का खतरा भी वैस्कुलर रिस्क बर्डन से बढ़ जाता है. खासतौर से यह उन लोगों को प्रभावित करता है जिनकी उम्र ज्यादा है. इन तीनों फैक्टर्स के साथ डिमेंशिया का रिस्क 55 साल की उम्र में 23% और 75 साल की उम्र में 37% तक बढ़ जाता है.
कैसे कम होगा डिमेंशिया का खतरा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की अपडेटेड गाइडलाइंस के अनुसार, कुछ रिस्क फैक्टर्स जैसे हाई बीपी, डायबिटीज, स्मोकिंग और फिजिकल इनएक्विटी को दूर करके या मैनेज करके डिमेंशिया के खतरे को 45 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. गाइडलाइंस में एयर पॉल्युशन से बचकर रहने की सलाह भी दी गई है.
AIIMS, न्यूकोलॉजी डिपार्टमेंट हेड डॉ. मंजरी त्रिपाठी के अनुसार, “मिडलाइफ से ही ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल करना, स्मोकिंग और बहुत ज्यादा एल्कोहल के सेवन से बचना, हेल्दी वेट मैनेज करना, फिजिकली एक्टिव रहना और कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करना जरूरी है.”
डिमेंशिया क्या होता है
डिमेंशिया एक ऐसी कंडीशन है जिसमें व्यक्ति की याद्दाश्त चली जाती है, भाषा और प्रॉब्लम सोल्विंग एबिलिटी कम होने लगती है या चली जाती है. डिमेंशिया का सबसे सामान्य कारण अल्जाइमर्स है. डिमेंशिया कोई एक बीमारी नहीं है बल्कि अलजाइमर्स जैसी बीमारियों के लक्षणों का समूह है.
डिमेंशिया के क्या लक्षण होते हैं
अलजाइमर्स एसोसिएशन के अनुसार डिमेंशिया के ये लक्षण (Dementia Symptoms) नजर आ सकते हैं –
- याद्दाश्त कमजोर होने लगती है
- अपने पर्स या वॉलेट को अक्सर ही कहीं रखकर भूल जाना
- बिल चुकाना भूलना
- खाना कब बनाना है या कैसे बनाना है यह भूल जाना
- अपोइनमेंट्स याद रखना मुश्किल हो जाना
- अपने घर का रास्त भूलना और पड़ोस में कहीं निकल जाना.
डिमेंशिया के लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते जाते हैं और दिमागी शक्ति को प्रभावित करते हैं जो वक्त के साथ खराब होती चली जाती है. ऐसे में डिमेंशिया के लक्षण आप में या आपके किसी अपने में दिखने लगे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी ना करें.
यह भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में 24 उंगलियों के साथ जन्मा बच्चा, जानिए क्या है यह रेयर जन्मजात स्थिति और इसका कोई इलाज है या नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 hr agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
2 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
3 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
7 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
22 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines