Liver Cancer Causes: शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में लिवर की गिनती होती है. लिवर टॉक्सिंस को फिल्टर करके निकालता है, यह खून को साफ रखता है, बाइल जूस निकालता है जिससे फैट्स बेहतर तरह पच पाते हैं, खाने से न्यूट्रिएंट्स को मेटाबॉलाइज करता है और ग्लाइकोजन को स्टोर करने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल्स को रेग्यूलेट करने और इम्यून सिस्टम को सही तरह से काम करने में मदद करता है. ऐसे में अगर लिवर से जुड़ी कोई दिक्कत होती है, लिवर डैमेज (Liver Damage) होता है या लिवर कैंसर होता है तो व्यक्ति के लिए सामान्य तरह से जीवन निर्वाह मुश्किल हो जाता है. यहां जानिए लिवर कैंसर क्या होता है, लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण (Liver Cancer Symptoms) शरीर पर किस तरह नजर आते हैं और इस कैंसर की समय रहते कैसे पहचान की जा सकती है.
स्टेज 1 लिवर कैंसर के लक्षण | Liver Cancer Stage 1 Symptoms And Signs
लिवर कैंसर वो कैंसर होता है जिसमें कैंसर की सेल्स लिवर में बनना शुरू होती हैं. लिवर में अलग-अलग तरह के कैंसर हो सकते हैं लेकिन सबसे सामान्य कैंसर है हेपैटोसेलुलर कार्सिनोमा जिसे हिंदी में यकृत कैंसर कहा जाता है. यह मुख्य लिवर सेल में बनना शुरू होता है. इसके अलावा, इंट्राहेपेटिक कोलेंजियोकार्सिनोमा और हेपेटोब्लास्टोमा लिवर कैंसर के दुर्लभ प्रकार हैं. ज्यादातर लोग लिवर में पनपे गए कैंसर से ज्यादा लिवर तक पहुंचे गए कैंसर का शिकार बनते हैं.
यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर की पहली स्टेज में दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए Stomach Cancer के शुरुआती साइन क्या हैं
लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचान नहीं आते हैं. लेकिन, जब कैंसर कुछ हद तक बढ़ जाता है तो शरीर पर कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं.
- तेजी से वजन कम होना शुरू हो जाना.
- भूख में कमी आना.
- उल्टी आना या वक्त-बेवक्त जी मितलाना.
- लिवर के पास और पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना.
- शरीर में कमजोरी और हर समय थकान महसूस होना.
- स्किन का पीला (Yellow Skin) नजर आना और आंखों में पीलापन हो जाना यानी पीलिया के लक्षण दिखना.
- मल का सफेद चॉक जैसा नजर आना.
लिवर कैंसर के रिस्क फैक्टर्स
लिवर कैंसर होने के कुछ रिस्क फैक्टर्स हैं जिनसे लिवर कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है –
क्रोनिक इंफेक्शन – हेपेटाइटिस बी (HBV) या हेपेटाइटिस सी (HCV) का क्रोनिक इंफेक्शन लिवर कैंसर की संभावना बढ़ा देता है.
सिरोसिस – लिवर सिरोसिस ऐसी कंडीशन है जिससे लिवर में स्कार टिशूज फॉर्म होने लगते हैं और लिवर कैंसर डेवलप हो सकता है.
डायबिटीज – ब्लड शुगर डिसोर्डर्स से परेशान लोगों को लिवर कैंसर होने का खतरा रहता है.
नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर – लिवर में फैट जमना और लिवर डैमेज होना लिवर कैंसर के खतरे को बढ़ाता है.
आनुवांशिक लिवर डिजीज – किसी व्यक्ति को अगर आनुवांशिक रूप से लिवर की कोई बीमारी है तो लिवर कैंसर का रिस्क बढ़ता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – Vitamin B12 की कमी के ये वॉर्निंग साइन कभी नहीं करने चाहिए इग्नोर, एक्सपर्ट ने बताया कैसे पहचानें लक्षण
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines