पेट के कैंसर की पहली स्टेज में दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए Stomach Cancer के शुरुआती साइन क्या हैं

Stomach Cancer: पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं और इसे किस तरह पहचाना जा सकता है जानिए यहां. वक्त रहते कैंसर का पता चलने पर तुरंत इलाज शुरू करवाया जा सकता है.

Stomach Cancer

Stomach Cancer 1 Stage Symptoms:पेट का कैंसर सबसे पहले कहां फैलता है? Image Credit- Freepik

Stomach Cancer Symptoms: पेट का कैंसर तब शुरू होता है जब पेट की अंदरूनी दीवारों पर कैंसर सेल्स बनने लगती हैं. ये सेल्स ट्यूमर में भी बदल सकती हैं. लेकिन, कैंसर सेल्स रातोंरात नहीं बनती और ना ही रातोंरात इसका पता चलता है बल्कि साल-दर-साल पेट का कैंसर बढ़ने लगता है. इसे गैस्ट्रिक कैंसर (Gastric Cancer) भी कहते हैं. पेट का कैंसर तकरीबन 95 फीसदी तक ग्लैंडुलर टिशू में होता है जोकि पेट की अंदरूनी लाइनिंग है. यह कैंसर पेट की दीवारों से गिरता हुआ खून में या लिंफेटिक सिस्टम में मिल जाता है जिससे यह कैंसर पेट ही नहीं बल्कि शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है. ऐसे में पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों (Early Signs) को पहचानना और समय रहते मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है.

विज्ञापन

पेट के कैंसर के पहले स्टेज के लक्षण | Stomach Cancer 1 Stage Symptoms

पेट के कैंसर के स्टेज टीएनएम (TNM) सिस्टम से निर्धारित होते हैं.

विज्ञापन

T – पेट की दीवारों पर कैंसर कितनी गहराई तक फैला है

N – क्या कैंसर लिंफ नोड्स तक फैल गया है

विज्ञापन

M – क्या पेट का कैंसर शरीर के बाकी अंगो तक फैल गया है

कैंसर की जीरो स्टेज में पेट की लाइनिंग में कैंसर बनने लगता है और स्टेज ए और बी में भी यही होता है. इसके बाद स्टेज 2 और बी आते हैं जिनमें गहराई तक कैंसर फैलता है.

विज्ञापन
  • स्टेज 1 कैंसर (Stage 1 Cancer) में सीने में जलन, अपच, दस्त, जी मितलाना, उल्टी होना और भूख ना लगना शामिल है. पेट में सूजन हो जाती है जिसे साफ देखा जा सकता है.
  • नाभि के बिल्कुल ऊपर अजीब सी असहजता महसूस होती है और दर्द रहता है.
  • अचानक से वजन कम होने लगता है. थोड़ा सा भी खाने के बाद सीने के नीचे का हिस्सा फूला हुआ नजर आता है.
  • हीमोग्लोबिन कम होने से अनीमिया हो जाता है. इस तरह के शुरुआती लक्षण कैंसर की पहली स्टेज में नजर आते हैं.
  • ट्यूमर बढ़ने पर यानी कैंसर गंभीर होने पर पेट में दर्द और मल में खून आने जैसे लक्षण दिखते हैं.

क्या पेट के कैंसर से जान जा सकती है?

पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण ना पहचाने गए तो यह जान के लिए खतरनाक हो सकता है और इससे जान जा सकती है. अगर इसका समय रहते पता लगाया जा सके तो इसे ठीक किया जा सकता है. हालांकि, आमतौर पर पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचान में नहीं आते और यह लिंफ नोड्स या अन्य अंगों तक फैल जाता है तो तबतक काफी देर हो चुकी होती है.

विज्ञापन

पेट का कैंसर होने के कारण

  • धुम्रपान करना
  • बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी से संक्रमित होना
  • 60 से ज्यादा वर्ष का होना
  • एल्कोहल का सेवन
  • रेड ब्लड सेल्स कम होना
  • क्रोनिक गैस्टराइसिस यानी पेट का संक्रमण
  • परिवार में किसी को पेट का संक्रमण रहना
  • अल्सर डिजीज के लिए आंशिक गैस्ट्रेक्टोमी
  • पेट से जुड़ी कोई जेनेटिक कंडीशन होना.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ