हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दांत के दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं? रसोई की यह एक चीज खींचकर निकाल देगी सारा दर्द

Dant Dard Ke Gharelu Upay: दांत का दर्द एक बार शुरू होता है तो फिर जाने का नाम नहीं लेता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. इन घरेलू नुस्खों से दूर हो जाएगी दांतों की तकलीफ.

विज्ञापन
दांत दर्द में तुरंत आराम के लिए क्या करें?

Toothache Home Remedies: दांत का दर्द एक बार होता है तो फिर होता ही चला जाता है. यह दर्द एक से 2 दिन या हफ्तेभर भी रह सकता है. वहीं, दांतों का दर्द दिन में ही नहीं बल्कि देररात कभी भी हो सकता है और अक्सर ही यह समझ नहीं आता कि इस दर्द से किस तरह राहत पाई जाए. यह दर्द होता भी ऐसा है कि व्यक्ति का चैन से उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए दांतों के दर्द (Daant Dard) से छुटकारा पाने के लिए क्या किया जा सकता है. आपकी रसोई में रखी चीजें ही इस दर्द को जड़ से खत्म कर देंगी.

यह भी पढ़ें – पैर के तलवों में जलन होना किस बीमारी का लक्षण है? वक्त रहते पहचानना है बेहद जरूरी

दांत का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय

लौंग का पाउडर – दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए दांतों पर लौंग को पाउडर बनाकर रखा जा सकता है. आपको करना बस इतना है कि लौंग लेकर उसे कूटना है और उसका पाउडर बनाकर किसी रूई में लपेट लेना है. अब इस रूई को दर्द वाले दांत पर रख लें. इसे कुछ देर इसी तरह दर्द वाले दांत पर रखने से दर्द कम हो जाता है.

विज्ञापन

नमक का पानी – दांतों में हो रहे दर्द से राहत पाने के लिए नमक के पानी से कुल्ला किया जा सकता है. नमक के पानी से कुल्ला करने पर यह कीटाणुओं को मारता है और दर्द को कम करने लगता है. बहुत ज्यादा नहीं लेकिन एक गिलास हल्का गर्म पानी लेकर उसमें आधा चम्मच नमक मिलाएं और इस पानी को मुंह में डालकर कुल्ला करें और फिर थूककर बाहर निकाल दें.

लहसुन का टुकड़ा – लहसुन का टुकड़ा लेकर उसे कूट लें और उसमें हल्का सा नमक मिलाकर दर्द वाले दांत पर रख लें. इस लहसुन को दांतों के ऊपर रखें या आप चाहे तो इसे चबा भी सकते हैं. दर्द कम होने लगता है.

विज्ञापन

ठंडी सिकाई से भी मिलता है आराम

दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए ठंडी सिकाई की जा सकती है. बर्फ को रुमाल में लपेटकर गाल के ऊपर से दांत की सिकाई करें. इससे दर्द कम होने लगता है. अगर दांत दर्द के कारण गाल सूज गया है तो बर्फ की सिकाई से सूजन भी कम हो जाती है.

विज्ञापन

इस बात का ध्यान रखें कि ये नुस्खे अस्थायी राहत दे सकते हैं लेकिन अगर दिक्कत बहुत ज्यादा है और दांत में दर्द के साथ ही बुखार है, सिरदर्द हो रहा है, मसूड़ों से खून बह रहा है, मवाद निकल रहा है या दर्द 2-4 दिनों से लगातार बना हुआ है तो डेंटिस्ट को तुरंत दिखाएं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola