Healthy Weight Gain: जिस तरह बढ़ते वजन को कम करना मुश्किल होता है बिल्कुल उसी तरह पतले लोगों के लिए वजन बढ़ाना भी एक चैलेंज है. वजन बढ़ाने के लिए कई बार लोगों को यह सलाह भी दी जाती है कि वे चाहे जितना खाना चाहें खाते जाएं, बहुत ज्यादा ऑयली या तला भुना खाएं क्योंकि इससे वजन जल्दी बढ़ता है, लेकिन ऐसा करने पर वजन बढ़े या ना बढ़े तबीयत जरूर बिगड़ सकती है. ऐसे में आप यह गलती ना करें और सही तरह से वजन बढ़ाने पर फोकस करें. नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके ने कुछ ऐसे तरीके बताए हैं जिन्हें ध्यान में रखकर हेल्दी तरह से वजन बढ़ाया जा सकता है. आप भी इन टिप्स से हेल्दी वेट गेन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – रोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव, बीमारियों का घर बन सकता है शरीर
हेल्दी तरह से कैसे बढ़ाएं वजन | How To Gain Weight
हेल्दी कैलोरी लेकर धीरे-धीरे वजन बढ़ाना
इस बात का ध्यान रखें कि आपको तेजी से 1 से 2 हफ्तों में वजन बढ़ाने पर नहीं बल्कि धीरे-धीरे और सही तरह से वजन बढ़ाने पर फोकस करना है. इसके लिए आप अपने खाने में धीरे-धीरे कैलोरीज बढ़ाएं एकदम से नहीं. वयस्क रोजाना लगभग 300 से 500 अतिरिक्त कैलोरीज लेने की कोशिश कर सकते हैं.
थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाएं
कोशिश करें कि आप एकसाथ ढेर सारा खाना खाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार खाना खाएं और खाने के बीच हेल्दी स्नैक्स लें. अपने खाने में चीज, नट्स और बीजों के जरिए एक्स्ट्रा कैलोरीज शामिल करें.
ऐसे लें एक्सट्रा कैलोरीज
एक्स्ट्रा कैलोरीज के लिए खाने के बीच ज्यादा कैलोरी वाले ड्रिंक्स लें जैसे कि मिल्कशेक. आप प्रोटीन शेक या स्मूदी वगैरह भी ले सकते हैं.
संतुलित आहार लें
अनहेल्दी चीजें खाकर कैलोरी बढ़ाने की कोशिश ना करें बल्कि हेल्दी और संतुलित आहार लें. अलग-अलग तरह के फूड ग्रुप्स से चीजें चुनें, जैसे फल और सब्जियां, स्टार्च वाले कार्बोहाइड्रेट और दूध और दूध से बनी चीजें.
प्रोटीन को बनाएं खाने का हिस्सा
अपने खाने में बीन्स, दालें, मछली, अंडे और लीन मीट यानी कम फैट वाला मांस लें. इनके जरिए खाने में प्रोटीन शामिल करें.
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या योग से मसल्स बनाएं
एक्सरसाइज या योग सिर्फ वजन घटाने का ही काम नहीं करते बल्कि इनसे मसल्स भी बनती हैं और वेट गेन में भी मदद मिल सकती है. इसके अलावा एक्सरसाइज से आपकी भूख भी बढ़ सकती है जोकि वजन बढ़ाने के लिए अच्छा है.
वजन बढ़ाने की कोशिश में ना करें ये गलतियां
- वजन बढ़ाने के लिए सिर्फ चॉक्लेट पर निर्भर ना रहें.
- केक या शुगरी ड्रिंक्स से ही वजन बढ़ाने की कोशिश ना करें.
- इस बात का ध्यान रखें कि आप खाना खाने से पहले ढेर सारे ड्रिंक्स या जूस वगैरह ना ले लें.
यह भी पढ़ें – वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला ऐसा गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं, स्टडी में बताया क्या हो सकता है कारण
संबंधित खबरें
क्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 hr agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
16 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
18 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
20 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
21 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines