Stomach and Cancer: पेट के आसपास बढ़ती चर्बी को अक्सर लोग सिर्फ बढ़ते वजन से जोड़कर देखते हैं, लेकिन शरीर में जमा फैट का कनेक्शन गंभीर बीमारियों से हो सकता है. खासतौर पर पेट के अंदरूनी अंगों के आसपास जमा होने वाली चर्बी को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की सलाह देते हैं. अमेरिका के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के मुताबिक, ज्यादा वजन और मोटापे का कनेक्शन कम से कम 13 तरह के कैंसर से पाया गया है. शरीर में फैट कहां जमा है, यह जानना बहुत ही जरूरी है. कुछ फैट अच्छे होते हैं, लेकिन कुछ फैट शरीर में बीमारियां पैदा करते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे पेट की चर्बी कैंसर का रिस्क बढ़ा सकती है.
इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल को करना है कंट्रोल? स्वामी रामदेव ने बताए आसान और असरदार उपाय, जानें कैसे रखें खुद को हेल्दी
पेट की चर्बी और कैंसर के बीच क्या कनेक्शन है?
पेट की चर्बी और कैंसर के कनेक्शन को समझने के लिए सिर्फ वजन देखना काफी नहीं है. शरीर में फैट कई चीजों को इफेक्ट करता है, जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के मुताबिक, मोटापे में शरीर में इंसुलिन और इंसुलिन जैसी चीजें बढ़ सकती है.
पेट की अंदरूनी चर्बी क्यों है चिंता की वजह?
शरीर की सारी चर्बी एक जैसी नहीं होती, क्योंकि स्किन के नीचे फैट और पेट के अंदरूनी हिस्से के पास जमे फैट में काफी अंतर होता है. पेट के अंदरूनी हिस्सों के आसपास जमा फैट को अंदरूनी फैट कहा जाता है. जिससे शरीर सूजन और हार्मोन में बदलाव जैसी चीजें होती हैं.
किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है?
राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का कहना है कि ज्यादा वजन और मोटापे का संबंध कई तरह के कैंसर से पाया गया है. इसमें आपको कई तरह के कैंसर हो सकते हैं जिस पर ध्यान देना जरूरी है.
बड़ी आंत और मलाशय का कैंसर होना
- गुर्दे का कैंसर होना
- अग्नाशय का कैंसर होना
- स्तन कैंसर होना
- खाने की नली का कैंसर होना
- अंडाशय का कैंसर होना
- थायराइड का कैंसर होना
शरीर में कौन से बदलाव कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं?
मोटापे में शरीर में लंबे समय तक हल्की सूजन बनी रह सकती है. यह ऐसे सेल्स को इफेक्ट कर सकती है जो कैंसर को पैदा करने में अहम भूमिका निभाते हैं. राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का कहना है कि वजन कम करने वाले लोगों में कैंसर का खतरा कम पाया गया है. हालांकि इन अध्ययनों से यह नहीं बताया गया कि वजन कम करने से कैंसर को रोका जा सकता है. इसलिए पेट की चर्बी कम करने के लिए अपने खानपान पर ध्यान देना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- टमाटर खाने से किडनी में पथरी होती है? डॉक्टर ने बताया किन चीजों से हो सकता है खतरा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
3 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
4 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
5 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
8 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
10 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
12 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- NCI
First published on:
Know More: Editorial Guidelines