Tingling In Hands: हाथ में अक्सर ही झनझनाहट होती है या हाथ सुन्न पड़ जाते हैं. ऐसा कभी-कभार होना किसी आम दिक्कत के कारण हो सकता है जैसे विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) हो जाना या फिर ब्लड फ्लो ठीक तरह से ना हो पाना. लेकिन, यह दिक्कत लगातार बनी रहे तो गंभीर समस्या की तरफ इशारा होती है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके डॉ. अरुण एल नायक ने इस बारे में जानकारी दी है. न्यूरोसर्जन डॉ. अरुण एल नायक बताते हैं कि हाथों में झनझनाहट, सुन्नपन और दर्द रहता है तो यह कार्पल टनल सिंड्राम (Carpal Tunnel Syndrome) का लक्षण हो सकता है. कार्पल टनल सिंड्रोम होने पर ये दिक्कतें होती हैं. लेकिन, रोजमर्रा की कुछ ऐसी गलतियां हैं या कहें आदतें हैं जो इस दिक्कत को और ज्यादा बढ़ा सकती हैं. यहां जानिए कौन सी हैं ये गलितयां और इन्हें करने से कैसे बचें.
यह भी पढ़ें – कॉलेस्ट्रोल बढ़ने से कहां दर्द होता है? यहां जानिए शरीर के किन हिस्सों को प्रभावित करता है High Cholesterol
कार्पल टनल सिंड्रोम को बढ़ाती हैं ये गलतियां
कलाई को बहुत ज्यादा मोड़े रखना – कलाई को बहुत ज्यादा टेढ़ा करके टाइप करना या फिर फोन को हाथ ज्यादा घुमाकर या अजीब तरह से कान पर लगाए रखना नर्व्स पर दबाव डालता है.
ब्रेक्स ना लेना – लंबे समय तक काम करते रहना और बीच-बीच में हाथों को स्ट्रेच ना करना दर्द को बढ़ाता है.
लगातार हाथों पर दबाव – बहुत भारी थैले उठाना, लंबे समय तक ड्राइव करना या फिर देर तक मैसेज करते रहना कलाई पर दबाव बनाता है.
हाथ पर सोना – बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे तकिए के नीचे हाथ रखकर या सिर के नीचे हाथ रखकर सोते हैं. इससे हाथों की नर्व डैमेज (Nerve Damage) होने लगती हैं.
अन्य हेल्थ समस्याएं – डायबिटीज, मोटापा और थायराइड डिजीज कार्पल टनल सिंड्रोम को बढ़ाने का काम कर सकते हैं.
डॉक्टर की सलाह है कि इन गलितयों को करने से बचें जिससे कि नर्व डैमेज से बचा जा सके और कार्पल टनल सिंड्रोम ज्यादा गंभीर रूप ना ले ले.
किन लोगों को हो सकता है कार्पल टनल सिंड्रोम
ज्यादातर महिलाएं कार्पल टनल सिंड्रोम का शिकार होती हैं. कोई क्रोनिक बीमारी, डायबिटीज या हाइपोथाइराइडिज्म में यह हो सकता है. इसके अलावा, जिन लोगों का काम हाथों की कसरत वाला ज्यादा होता है, जो ज्यादा साफ-सफाई करता है और कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करता है उसके हाथों में ये दिक्कतें हो सकती हैं.
हाथों में झनझाहट हो तो क्या करें
- हाथों में अक्सर झनझनाहट (Hath Me Jhanjhanahat) होती है तो सोने और काम करने पर हाथों की जो पोजीशन होती है उसे बदलें.
- हल्की मसाज करने पर और हाथों को हल्का स्ट्रेच करने पर आराम मिल सकता है.
- डॉक्टर से सलाह लेकर हाथों की एक्सरसाइज करें. इससे दिक्कत से राहत मिलती है.
यह भी पढ़ें – बच्चेदानी में ट्यूमर होने के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए Uterus Cancer का कैसे पता चलता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines