Sweaty Hands Causes: गर्मी लग रही हो तो हाथों में पसीना आ सकता है. लेकिन, हवा में रहते हुए भी हाथों से हर समय पसीना आए तो यह किसी दिक्कत का संकेत हो सकता है. कई बार लोगों को हर समय हाथ गीले महसूस होते हैं और हर समय हाथों से पसीना रिसता रहता है, इस कंडीशन को आमतौर पर हाइपरहाइड्रोसिस (Hyperhidrosis) कहते हैं. हाइपरहाइड्रोसिस में शरीर अपना तापमान मैनेज करने के लिए पसीना निकालता है. यह पसीने की ग्रंथियों के एक्सेसिव पसीना प्रोड्यूस करने पर होता है. लेकिन, यह कंडीशन किन कारणों से ट्रिगर होती है और किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की तरफ इशारा हो सकती है, जानिए यहां.
यह भी पढ़ें – किसकी कमी से होंठ फटते हैं? यहां जानिए लिप्स किस Vitamin Deficiency का देते हैं संकेत
किन कारणों से हाथों में पसीना आता है
हाथों में हाइपरहाइड्रोसिस के कारण पसीना (Sweat) आता है. इसमें शरीर अंदरूनी तापमान को बैलेंस करने के लिए पसीना निकालता है. इन कारणों से हाइपरहाइड्रोसिस हो सकता है –
- पसीने की ग्रंथियों का ओवरएक्टिव हो जाना
- जेनेटिक प्रीडिस्पोजीशन के कारण
- दवाइयों के असर से
- स्ट्रेस के कारण
- एंजाइटी (Anxiety) के कारण
- डायबिटीज (Diabetes) और ग्लूकोज संबंधी विकारों में ऐसा हो सकता है
- हार्मोनल इंबैलेंस के कारण ऐसा होता है
- तंत्रिका संबधी दिक्कतों में ऐसा होता है
- दिल की दिक्कतों या फिर दौरा आने से पहले ऐसा हो सकता है
- मोटापा बहुत ज्यादा बढ़ने पर हाथों से बार-बार पसीना आ सकता है.
हाइपरहाइड्रोसिस के क्या ट्रीटमेंट्स होते हैं
इस दिक्कत को दूर करने के लिए एंटीपरस्पपिरेंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. बोटॉक्स ट्रीटमेंट्स, आम दवाएं और सर्जिकल ऑप्शंस से भी इस दिक्कत को ट्रीट किया जा सकता है.
ये घरेलू नुस्खे भी आ सकते हैं
सेब का सिरका – हाथों से पसीना आने की दिक्कत को दूर करने के लिए सेब का सिरका इस्तेमाल किया जा सकता है. पानी में मिलाकर इसे रात के समय हाथों पर मला जा सकता है.
सेज टी – सेज टी को पीने पर और इसे ठंडा करके हाथों पर लगाने से राहत मिल सकती है.
बेकिंग सोडा – हाथ से पसीना आने की दिक्कत से राहत पाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का पेस्ट बनाकर हाथों पर लगाया जा सकता है. अगर पैरों पर भी बहुत पसीना आता है तो इस नुस्खे को आजमाएं. कुछ देर बेकिंग सोडा लगाए रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
- जिन कारणों से हाथों में पसीना आता है उन कारणों से दूर रहें. खाने की चीजें हों या फिर कोई स्थिति, बचने की कोशिश करना जरूरी है.
- बहुत ज्यादा गर्म कपड़े ना पहनें बल्कि खुले और हल्के कपड़े पहनने की कोशिश करें.
- खुद को हाइड्रटेड रखें जिससे शरीर का तापमान रेग्यूलेट होता रहे.
- हेल्दी वेट मैनेजमेंट पर ध्यान दें जिससे बार-बार पसीना ना आए.
यह भी पढ़ें – फैटी लिवर को ठीक करने के लिए टॉप 10 फूड्स कौन से हैं? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने शेयर की लिस्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
5 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
6 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
7 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
10 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines