Kidney Patient Diet: किडनी के मरीजों को अपनी डाइट का ध्यान रखना जरूरी है, क्या खाया जा रहा है, क्या खाना चाहिए और क्या खाने पर सेहत बिगड़ सकती है, इस बारे में पता होना जरूरी है. ज्यादातर लोग दवाएं तो ले आते हैं लेकिन यह नहीं समझ पाते कि नमक (Salt) जैसी छोटी सी चीज भी सही तरह से ना ली जाए तो सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. इसी बारे में बताते हुए जनरल फिजीशियन और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है. डॉक्टर बता रही हैं कि किडनी के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं. आप भी जान लीजिए डॉक्टर की यह सलाह.
यह भी पढ़ें – गंदे यूरिक एसिड को शरीर से निचोड़कर बाहर कर देगी यह चटनी, इस तरह घर पर करें तैयार
किडनी के पेशेंट की डाइट कैसे होनी चाहिए
- किडनी के मरीजों को अपनी डाइट में 4 खनिजों का ध्यान रखना पड़ता है, सोडियम, पौटेशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस.
- सोडियम कम रखना है इसीलिए दिनभर में 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए. सादा नमक, काला नमक या सेंधा नमक, किसी की भी मात्रा खाने में 5 ग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
- किडनी के मरीजों में पौटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में हाई पौटेशियम फूड्स जैसे केला, एवोकाडो या नारियल पानी वगैरह कम लेना चाहिए.
- फॉस्फोरस या फॉस्फेट लेवल्स को डाइट में कम करना जरूरी होता है. इसके लिए हाई फॉस्फोरस फूड आइटम्स को खाने से परहेज करना चाहिए, जैसे दुग्ध पदार्थ, सूखे मेवे और बीज, बेकरी प्रोडक्टस और पैकेट वाले फूड आइटम्स आदि. अखरोट और कद्दू के बीज किडनी पेशेंट्स को कम लेने चाहिए.
- कैल्शियम की दिनभर में 800 से 1000mg मात्रा ही किडनी के मरीजों को लेनी चाहिए. किडनी के मरीजों (Kidney Patients) को हड्डियों की बीमारी ज्यादा हो जाती है इसीलिए कैल्शियम को डाइट का हिस्सा बनाना जरूरी है. खाने की चीजों से या सप्लीमेंट्स लेकर कैल्शियम की भरपूर मात्रा ली जा सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान
खाना खाने के समय पर भी ध्यान दें. रात 8 बजे तक डिनर कर लें. ज्यादा देरी से किया गया डिनर शरीर के अंगों पर नकारात्मक असर डालता है. पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहें. लेकिन, अगर किडनी की दिक्कत में शरीर में सूजन होने लगी है तो डॉक्टर से पूछ लें कि पानी कितना पीना चाहिए. घर का बना खाना ही खाएं. बाहर के खाने से पूरी तरह परहेज करें. बाहर का प्रोसेस्ड और पैकेटबंद खाना किडनी के मरीजों के लिए जहर से कम नहीं है.
यह भी पढ़ें – आंखों का सूजना किस बीमारी का लक्षण है? यहां जानिए किन दिक्कतों में फूली दिखती हैं आंखें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
विटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
28 mins agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
39 mins agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
2 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
3 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
19 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
23 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines