फोन पर बात करने से घबराहट क्यों होती है? कहीं आपको भी तो नहीं है यह डिसोर्डर? जानिए Call Anxiety क्या है

What Is Telephobia: क्या आपको भी किसी का कॉल उठाने में या कॉल पर बात करने के ख्याल से भी घबराहट होने लगती है? यहां जानिए ऐसा किस कंडीशन में होता है और किस तरह इस दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है.

Call anxiety

Call Anxiety: कॉल करने या कॉल उठाते समय होने वाली घबराहट को क्या कहते हैं, जानिए यहां.

विज्ञापन

What Is Call Anxiety: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें किसी को फोन करने से घंटों पहले खुद को समझा-समझाकर तैयार करना पड़ता है, फोन की रिंग आते ही घबराहट होने लगती है और किसी का फोन उठाना हो तो एंजाइटी होने लगती है? अगर आपका भी यही हाल है तो हो सकता है आपको कॉल एंजाइटी (Call Anxiety) हो. कॉल एंजाइटी को टेलेफोबिया (Telephobia) कहा जाता है. टेलेफोबिया क्या है और किस तरह इससे निपटा जा सकता है, जानिए यहां.

क्या है टेलेफोबिया | What Is Telephobia

टेलेफोबिया की सटीक परिभाषा है फोन का डर. लेकिन, यह टेलेफोन का डर नहीं बल्कि फोन पर बात करने की एंजाइटी है जोकि सोशल एंजाइटी (Social Anxiety) का ही एक प्रकार है. इस एंजाइटी में व्यक्ति को डर होता है कि कहीं कोई उसका मजाक ना बनाए या उसे चिढ़ाए या बुरा-भला ना कहे.

विज्ञापन

क्यों होती है कॉल एंजाइटी

कॉल उठाने में अक्सर व्यक्ति को एंजाइटी इसीलिए होती है क्योंकि उसे पता नहीं होता है कि वह जिस व्यक्ति से बात कर रहा है फोन के उस तरफ उसका रिएक्शन क्या होगा या उसकी बॉडी लैंग्वेज क्या होगी. यह सोचकर भी एंजाइटी होती है कि कहीं किसी तरह की बुरी खबर देनी या लेनी ना पड़ जाए. एंजाइटी यह सोचकर भी हो जाती है कि कहीं फोन का कनेक्शन ठीक नहीं आया तो इससे कोई आवाज ना उठाए, बार-बार अपनी बात ना दोहरानी पड़े या किसी तरह की मिसअंडरस्टेंडिंग ना हो जाए.

किसी खढ़ूस व्यक्ति से बात करने के ख्याल से भी एंजाइटी हो सकती है. कई बार किसी अजनबी से बात करने की घबराहट होती है तो इससे भी कॉल एंजाइटी हो जाती है.

विज्ञापन

कैसे दूर होगा टेलेफोबिया

  • टेलेफोबिया को दूर करने का बेस्ट तरीका है थेरेपी. आप थेरेपी लेकर इस टेलेफोबिया से निपट सकते हैं.
  • अपने जान-पहचान के लोगों से बात करके आप बात करने की आदत डाल सकते हैं और अपने टेलेफोबिया से उभर सकते हैं.
  • कॉल करने से पहले एंजाइटी महसूस होती है तो 2 से 3 पॉइंट्स तैयार करें जो भी आप सामने वाले व्यक्ति से कहना चाहते हैं. इससे घबराहट कम होगी और आप प्रिपेयर्ड महसूस करेंगे.
  • किसी का फोन उठाने से पहले बहुत कुछ ना सोचें और सीधा फोन उठा लें. अगर घबराहट हो तो फोन उठाकर बता दें कि आप बिजी हैं, बात नहीं कर पाएंगे.
  • ज्यादा लंबी बातें करने के बजाय 1 से 2 मिनट की ही बात करें. लंबे कॉल्स में अनकंफर्टेबल ना हों.

यह भी पढ़ें – बच्चे पर बार-बार गुस्सा आता है तो करें ये काम, पैरेंटिंग एक्सपर्ट ने कहा हर बार काम आती है यह ट्रिक

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ