आजकल नई बीमारियां देखने को मिल रही हैं. अचानक कौन सी बीमारी हो जाए, किसी को कुछ नहीं पता. अगर आप गाने तेज आवाज में सुनते हैं या इयरफोन लगाए रहते हैं तो आप गंभीर बीमारी का सामना कर सकते हैं. आपको अचानक सुनाई देना बंद हो सकता है. इसको लेकर बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने जून 2024 में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सेहत से जुड़ी एक गंभीर समस्या का खुलासा किया था. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि कुछ हफ्ते पहले फ्लाइट से उतरने के बाद उन्हें अचानक सुनाई देना बंद हो गया. उनके साथ ऐसा क्यों हुआ और अचानक सुनाई न देना कौन सी बीमारी है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- Sonu Nigam की किस दिक्कत के चलते हुई है सर्जरी? मोहम्मद रफी का गाना गाते हुए वीडियो हुआ वायरल
किस बीमारी में सुनाई देना बंद हो जाता है?
इस बीमारी ना नाम सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस है. इस दौरान कान के अंदर मौजूद इनर ईयर या सुनने से जुड़ी नस को नुकसान पहुंचता है. इनर ईयर में मौजूद कोक्लिया आवाज की कंपन को ऐसे सिग्नल में बदलता है, जिसे ऑडिटरी नर्व दिमाग तक पहुंचाती है.
क्या यह बीमारी अचानक होती है?
यह समस्या धीरे-धीरे भी हो सकती है, लेकिन कुछ मामलों में सुनने की क्षमता अचानक भी कम हो सकती है. इसे सडन सेंसरी न्यूरल हीयरिंग लॉस कहा जाता है. NIDCD के अनुसार, इसमें सुनाई न देना अचानक या कुछ दिनों के अंदर बंद हो सकता है.
अलका याग्निक को कैसे हुई थी?
अलका याग्निक ने अपने पोस्ट में बताया था कि फ्लाइट से बाहर निकलने के बाद उन्हें अचानक कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था. बाद में डॉक्टरों ने टेस्ट कराने के बाद इसे सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस बताया और उन्होंने इसकी वजह वायरल अटैक बताई. हालांकि, उन्होंने किसी खास वायरस का नाम नहीं बताया था.
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
अगर अचानक सुनाई कम देने लगे या बिल्कुल सुनाई न दे तो इसे मामूली समस्या समझ कर इंतजार नहीं करना चाहिए. इसके साथ कुछ लोगों को कान में घंटी या सीटी जैसी आवाज, कान में भारीपन, चक्कर या आवाज का मफल्ड यानी दबा-दबा सुनाई देना भी महसूस हो सकता है.
हेडफोन और तेज आवाज हो सकती है एक वजह
अलका याग्निक ने अपनी पोस्ट में अपने फैंस से कहा था कि बहुत तेज आवाज और हेडफोन के लंबे इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है. तेज आवाज से इनर ईयर के सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है और इससे नॉइस-इंड्यूस्ड हियरिंग लॉस हो सकता है. वहीं, डॉक्टर का कहना है कि इस बीमारी का इलाज बिल्कुल न की बराबर है. इसलिए ध्यान रखना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद नींद क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
53 mins agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
4 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
21 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoरोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, 8 तरह के कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines