अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है, लेकिन व्यस्त (मसरूफ) डेली रूटीन के कारण अक्सर लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है. नींद की कमी के कारण मानसिक तनाव बढ़ता है, काम करने में परेशानी होती है और शरीर अंदर से कमजोर होने लगता है. कमजोर शरीर गंभीर बीमारियों को बढ़ावा देता है, जिस कारण एक हेल्दी इंसान गंभीर बीमीरियों का शिकार हो जाता है. नींद की कमी पूरी करने के लिए पावर नैप अक्सर लोग लेते हैं, लेकिन सवाल उठता है कि पेवर नैप कितनी देर के लिए लेनी चाहिए? इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि पावर नैप क्या है और कितनी देर लेना सेहत के लिए अच्छा होता है.
यह भी पढ़ें: रात में सोने से पहले फोन चलाते-चलाते सो जाते हैं? जानिए आपकी सेहत पर इसका क्या असर
पावर नैप क्या है?
पावर नैप एक छोटे अवधि की झपकी होती है, जो आमतौर पर कुछ मिनटों तक ली जाती है. इसका उद्देश्य शरीर और दिमाग को थोड़े समय में आराम देकर थकान कम करना और ऊर्जा बढ़ाना होता है. दिन में काम या पढ़ाई के दौरान पावर नैप लेने से कई फायदे मिलते हैं. National Sleep Foundation के अनुसार, यह जान लें कि यह सिर्फ बच्चों के लिए नहीं है, बल्कि बड़े उम्र के लोगों के लिए ये फायदेमंद होता है. कई लोगों के लिए, दिन में थोड़ी देर सोना, बीच-दिन में ताजगी और नई ऊर्जा पाने का एक जरिया हो सकता है और साथ ही, इससे काम में ध्यान अच्छे से लग पाता है. हालांकि स्वस्थ वयस्कों (Adult) को दिन में सोने की जरूरत नहीं होती, फिर भी कई लोगों को इससे फायदे मिलते हैं.
कितनी देर की नैप सेहत के लिए अच्छी होती है?
अगर आपको दिन में काम करने में बहुत ज्यादा दिक्कत होती है और बार-बार नींद आ रही है, तो एक छोटा पावर नैप आपके लिए वरदान से कम नहीं है. National Sleep Foundation के अनुसार, रिसर्चर का कहना है कि 20 मिनट की झपकी सबसे अच्छी होती है. ऐसी छोटी झपकी से आपके दिमाग और शरीर को आराम मिलता है. अगर आपके पास समय है और आपको ज्यादा देर की झपकी की जरूरत है, तो 60 से 90 मिनट की झपकी गहरी, स्लो-वेव नींद के लिए काफी है, लेकिन यह आपको हल्की नींद की स्थिति में लाती है जिससे जागने पर आपको सुस्ती या भारीपन महसूस हो सकता है, इसे ‘स्लीप इनर्शिया’ कहते हैं.
कितनी देर की नींद अच्छी है?
लेकिन छोटी झपकी के भी फायदे हैं, वैज्ञानिकों ने पाया है कि जब लोगों ने लगभग 30 मिनट की झपकी ली, तो उनकी याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता, उन लोगों की तुलना में बेहतर थी जिन्होंने झपकी नहीं ली या जिन्होंने ज्यादा देर की झपकी ली. अब आते हैं पावर नैप पर. बता दें कि दोपहर की शुरुआत में ली जाने वाली ये झपकी, पावर नैप कहलाती है, जो आमतौर पर 15 से 20 मिनट की होती है और जब ऊर्जा और सुस्ती महसूस हो, तो यह आपको फिर से तरोताजा कर सकती है. कुल मिलाकर अगर आपको दोपहर में काम के दौरान सुस्ती या आपका काम में मन नहीं लग रहा है, तो आप 15-20 मिनट के लिए पैवर नैप ले सकते हैं, ये आपको फ्रेश महसूस कराएगा और आप अच्छे से काम कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: ये गलती बना सकती है आपको वक्त से पहले बूढ़ा, जानिए कितने घंटे सोना है जरूरी
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
3 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
7 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
9 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
11 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
source: National Sleep Foundation
First published on:
Know More: Editorial Guidelines