What Is Kangaroo Care: बच्चे का जन्म होता है तो नए वातावरण में खुद को ढालना बच्चे के लिए मुश्किल होने लगता है. बच्चा अक्सर ही रोता है और माता-पिता के साथ कनेक्शन बनाने में भी उसे दिक्कत होती है. ऐसे में नवजात की देखभाल के लिए कंगारू केयर अपनाई जा सकती है. AIIMS के OBGYN डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुभूति राणा ने बताया कि नवजात बच्चे के लिए कंगारू केयर बेहद महत्वपूर्ण होती है. यहां जानिए कंगारू केयर क्या है और इससे नवजात बच्चे (Newborn Baby) के साथ-साथ मां को क्या फायदा मिल सकता है.
यह भी पढ़ें – करिश्मा तन्ना ने बताया अपना पोस्टपार्टम रूटीन, डिलीवरी के बाद खाती-पीती हैं ये चीजें
क्या होती है कंगारू केयर
डॉक्टर बताती हैं कि कंगारू केयर नवजात बच्चे को दी जाने वाली सिंपल लेकिन बेहद इफेक्टिव केयर है. इसमें बच्चे को माता-पिता की नंगी छाती पर लंबाई में रखा जाता है. इससे बच्चे का अपने पेरेंट से डायरेक्ट स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट (Skin to skin contact) होता है. वर्तमान में इसे नवजात की देखभाल का एक जरूरी हिस्सा माना जाता है. खासतौर से समय से पहले पैदा हुए बच्चों और लो बर्थ वेट बेबीज यानी वे बच्चे जिनका वजन सामान्य से कम होता है, उनके लिए यह केयर जरूरी है.
मां और बच्चे के लिए स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट क्यों जरूरी है
स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट के बच्चे पर बेहद अच्छे काल्मिंग इफेक्ट्स (Calming Effects) होते हैं. यह बच्चे के हार्ट रेट, सांस, तापमान और नर्वस सिस्टम को रेग्यूलेट करता है. स्तनपान कराने वाली मां में स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट से ब्रेस्टफीडिंग बेहतर होती है क्योंकि मिल्क प्रोडक्शन स्टिम्यूलेट होता है और बच्चे को लैचिंग यानी दूध पीने में मदद मिलती है.
इसके अलावा स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट का बच्चे पर इमोशनल इंपैक्ट भी पड़ता है. इससे मां और बच्चे के बीच बोंडिंग होती है और हेल्दी न्यूरोलॉजिकल और इमोशनल डेवलपमेंट भी बढ़ती है.
बच्चे को कंगारू केयर किसे देनी चाहिए
कंगारू केयर बच्चे को कोई भी पेरेंट यानी माता या पिता, दादा-दादी, नाना-नानी या कोई करीबी केयरगिवर भी दे सकता है जो बच्चे का ध्यान रखता है. जब मां को आराम की जरूरत होती है या रिकवरी का समय चाहिए होता है तो कंगारू केयर कोई और दे सकता है. यह बच्चे के कंफर्ट के लिए जरूरी है.
बच्चे और पेरेंट के बीच बोंडिंग में कंगारू केयर का प्रभाव
बच्चे की जिंदगी के शुरुआती साल बच्चे और पेरेंट दोनों के लिए चुनौतियों और एडजस्टमेंट से भरे होते हैं. कंगारू केयर हमें याद दिलाती है कि सबसे पावरफुल केयर असल में सबसे सिंपल केयर है. यह केयर है बच्चे को अपने सीने से लगा लेना.
कितनी बार देनी चाहिए कंगारू केयर
रोजाना अगर कुछ मिनटों के लिए भी बच्चे को कंगारू केयर दी जाए तो इसका बच्चे के विकास, वृद्धि और इमोशनल सिक्योरिटी पर महत्वपूर्ण असर होता है. यह बच्चे के लिए ही नहीं बल्कि माता-पिता के लिए भी जरूरी है. इसीलिए नवजात को कंगारू केयर जरूर देनी चाहिए.
यह भी पढ़ें – मैटरनिटी शूट करवाना है तो सेलेब्रिटी मॉम्स के ये 5 लुक्स कर सकती हैं ट्राई, साड़ी से लेकर ड्रेस तक मिल जाएगा आइडिया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
थायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
5 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
11 hrs agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
13 hrs agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
14 hrs agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
15 hrs agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
1 day agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
1 day agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
1 day agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines