हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शरीर में किस कमी से मुंह सूखता है? डॉक्टर ने बताया कैसे दूर होगी यह समस्या

Muh Kyu Sukhta Hai: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें अक्सर ही मुंह सूखता हुआ महसूस होता है और वे इसे पानी की कमी समझ लेते हैं. लेकिन, यह शरीर में किसी खनिज की कमी के चलते भी हो सकता है.

विज्ञापन
मुंह सूखना कौन सी बीमारी का लक्षण है?

Dry Mouth Causes: मुंह सूखना एक ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग दोचार होते हैं. मुंह सूखने को अक्सर पानी की कमी समझ लिया जाता है, लेकिन यह शरीर में किसी खनिज की कमी से भी हो सकता है. इसी बारे में बताते हुए डेंटिस्ट डॉ. राहुल भाड़गे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि शरीर में किस चीज की कमी से मुंह सूखने से लेकर जीभ के लाल और चिकने होने जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं. अगर आपको भी मुंह से जुड़ी ये दिक्कतें होती हैं तो यहां जानिए वजह.

यह भी पढ़ें – अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया खुद ही घटने लगेगा LDL

किस कमी से मुंह सूखता है

मुंह में बार-बार जलन होना, छाले हो जाना या मुंह का सूखना (Muh Sukhna) सामान्य समस्या नहीं है. डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपकी जीभ बिल्कुल चिकनी, चमकदार और लाल हो गई है, जीभ में जलन या झुनझुनी रहती है और मुंह कि किनारे पर बार-बार कट या दरारें पड़ती हैं और मुंह के अंदर का हिस्सा हल्का पीला या सफेद दिखाई देता है, बार-बार दर्द वाले छाले होते हैं या मुंह हमेशा सूखा रहता है तो यह हमेशा मुंह की बीमारी का ही संकेत नहीं है बल्कि आयरन की कमी (Iron Deficiency) यानी अनीमिया का लक्षण (Anemia Symptom) हो सकता है.

विज्ञापन

आयरन की कमी होने पर इसके शुरुआती लक्षण कई बार सबसे पहले मुंह में ही दिखाई देते हैं. इसीलिए मुंह में होने वाली इन दिक्कतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

कैसे दूर होगी यह दिक्कत

विज्ञापन

डॉक्टर बताते हैं कि सबसे पहले आपको अपने हीमोग्लोबिन का टेस्ट करवाना होगा. इसके बाद डॉक्टर की सलाह से आयरन की दवाएं शुरू करें और अपने खानपान में पालक, चुकंदर, अनार, गुड़ और राजमा समेत हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें. आयरन के साथ ही विटामिन सी लेने से आयरन का एब्जॉर्प्शन और बेहतर तरह से होता है.

ना करें यह गलतियां

विज्ञापन

अक्सर ही लोगों का मुंह सूखने लगता है या मुंह से जुड़ी दिक्कतें होती हैं तो वे जैल लगाकर या माउथवॉश के इस्तेमाल से इन दिक्कतों से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं. लेकिन, सिर्फ जैल लगा लेने से या माउथवॉश का इस्तेमाल करने भर से ये दिक्कतें दूर नहीं होती हैं. समस्या को हमेशा के लिए ठीक करने के लिए इसके कारण तक पहुंचना जरूरी है ताकि समस्या वापस ना आए.

आयरन की कमी के और कौन से लक्षण हैं

विज्ञापन
  • आयरन की कमी होने पर मुंह में नजर आने वाले लक्षणों के अलावा नाखूनों पर भी लक्षण नजर आते हैं. नाखून जल्दी टूटना शुरू हो जाते हैं.
  • चक्कर आने लगते हैं, कमजोरी होती है और शरीर की ऊर्जा हमेशा कम रहती है.
  • चेहरा पीला पड़ता हुआ नजर आता है.
  • कुछ सीढ़ियां चलते ही सांस फूलने लगती है.
  • बालों का झड़ना शुरू हो जाता है.

यह भी पढ़ें – BP, हार्ट और डायबिटीज समेत 39 दवाओं के रेट फिक्स, सरकार ने जारी की नई कीमतों की लिस्ट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola