Dry Mouth Causes: मुंह सूखना एक ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग दोचार होते हैं. मुंह सूखने को अक्सर पानी की कमी समझ लिया जाता है, लेकिन यह शरीर में किसी खनिज की कमी से भी हो सकता है. इसी बारे में बताते हुए डेंटिस्ट डॉ. राहुल भाड़गे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि शरीर में किस चीज की कमी से मुंह सूखने से लेकर जीभ के लाल और चिकने होने जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं. अगर आपको भी मुंह से जुड़ी ये दिक्कतें होती हैं तो यहां जानिए वजह.
किस कमी से मुंह सूखता है
मुंह में बार-बार जलन होना, छाले हो जाना या मुंह का सूखना (Muh Sukhna) सामान्य समस्या नहीं है. डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपकी जीभ बिल्कुल चिकनी, चमकदार और लाल हो गई है, जीभ में जलन या झुनझुनी रहती है और मुंह कि किनारे पर बार-बार कट या दरारें पड़ती हैं और मुंह के अंदर का हिस्सा हल्का पीला या सफेद दिखाई देता है, बार-बार दर्द वाले छाले होते हैं या मुंह हमेशा सूखा रहता है तो यह हमेशा मुंह की बीमारी का ही संकेत नहीं है बल्कि आयरन की कमी (Iron Deficiency) यानी अनीमिया का लक्षण (Anemia Symptom) हो सकता है.
आयरन की कमी होने पर इसके शुरुआती लक्षण कई बार सबसे पहले मुंह में ही दिखाई देते हैं. इसीलिए मुंह में होने वाली इन दिक्कतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
डॉक्टर बताते हैं कि सबसे पहले आपको अपने हीमोग्लोबिन का टेस्ट करवाना होगा. इसके बाद डॉक्टर की सलाह से आयरन की दवाएं शुरू करें और अपने खानपान में पालक, चुकंदर, अनार, गुड़ और राजमा समेत हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें. आयरन के साथ ही विटामिन सी लेने से आयरन का एब्जॉर्प्शन और बेहतर तरह से होता है.
अक्सर ही लोगों का मुंह सूखने लगता है या मुंह से जुड़ी दिक्कतें होती हैं तो वे जैल लगाकर या माउथवॉश के इस्तेमाल से इन दिक्कतों से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं. लेकिन, सिर्फ जैल लगा लेने से या माउथवॉश का इस्तेमाल करने भर से ये दिक्कतें दूर नहीं होती हैं. समस्या को हमेशा के लिए ठीक करने के लिए इसके कारण तक पहुंचना जरूरी है ताकि समस्या वापस ना आए.
आयरन की कमी के और कौन से लक्षण हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.