हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? WH ने बताया अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर

Cervical Cancer: सर्वाइकल कैंसर अक्सर बिना किसी लक्षण के शुरू होता है, जिसमें महिलाओं को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. पीरियड्स साइकिल में बदलाव आने लगते हैं और ब्लीडिंग होना शुरू हो जाती है. 

विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर बच्चेदानी के निचले हिस्से यानी सर्विक्स में होने वाला कैंसर है. Image Credit- AI

कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जिसका इलाज सिर्फ कुछ मामलों में किया जा सकता है. अगर ध्यान न दिया जाए तो कैंसर दोबारा वापस आ सकता है और इंसान को अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है. सर्वाइकल कैंसर भी महिलाओं को होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षणों को नॉर्मल समझकर नजरअंदाज किया जाता है. हालांकि,  शुरुआत में इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते और महिलाओं को इसका पता काफी देर से चलता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, सर्वाइकल कैंसर के केस लगभग ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के लगातार बने रहने की वजह से सामने आते हैं. बता दें कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस को एचपीवी इंफेक्शन के नाम से भी जाना जाता है. इस दौरान स्किन और बॉडी में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं. 

इसे भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार? AIIMS से जानिए कौन से लक्षण न करें इग्नोर

क्या है सर्वाइकल कैंसर?

सर्वाइकल कैंसर बच्चेदानी के निचले हिस्से यानी सर्विक्स में होने वाला कैंसर है. सर्विक्स बच्चेदानी को योनि से जोड़ता है. इस कैंसर का कारण हाई-रिस्क एचपीवी इंफेक्शन है. ज्यादातर एचपीवी इंफेक्शन अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार इंफेक्शन लंबे समय तक बना रहता है और कई तरह के बदलाव पैदा कर देता है. इससे सर्वाइकल कैंसर बनकर महिलाओं को परेशान करने लगता है.

विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण

WHO और अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की एक रिसर्च के मुताबिक, शुरुआती दौर में सर्वाइकल कैंसर के लक्षण नजर नहीं भी आ सकते हैं. हालांकि, कुछ संकेत ऐसे हैं, जिन्हें महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग होना- अगर आपको दो पीरियड्स के बीच अचानक ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होने लगे तो इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज न करें. यह समस्या हार्मोनल बदलाव होने की वजह से भी हो सकता है, लेकिन बार-बार ऐसा होने पर डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए.

विज्ञापन

शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग होना- ऐसा होना नॉर्मल नहीं हो सकता है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है और योनि से खून आ रहा है तो सर्वाइकल कैंसर होने का संकेत हो सकता है. इसके पीछे दूसरे कारण भी हो सकते हैं, जिसके बारे में पता डॉक्टर से बात करते ही चलेगा. 

मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग होना- मेनोपॉज यानी पीरियड्स पूरी तरह बंद होने के बाद अगर योनि से खून आता है तो इसे नॉर्मल न समझें. ऐसा कई कारणों से हो सकता है, लेकिन पहला कारण सर्वाइकल कैंसर होता है. 

विज्ञापन

इन लक्षणों को महिलाएं क्यों कर देती हैं इग्नोर?

कई बार महिलाएं ब्लीडिंग को हार्मोनल चेंजेस या पीरियड्स की गड़बड़ी समझ लेती हैं. वहीं, डिस्चार्ज को नॉर्मल इंफेक्शन मानकर खुद से दवा लेने लगती हैं. कुछ महिलाएं शर्म, झिझक या समय की कमी के कारण भी डॉक्टर के पास नहीं जाती हैं. यही वजह है कि शरीर में होने वाले बदलावों को समझना और वक्त पर इलाज करना भी जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट आचार्य मनीष ने बताया कहा होती हैं गलतियां

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- WHO 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola