देश में अभी मानसून का मौसम चल रही है, इस मौसम में गर्मी से राहत तो मिलती ही है, लेकिन कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. कई बार कुछ बीमारियों के लक्षण ऐसे दिखाई देते हैं, जिसे पहली नजर में देखकर मालूम होता है कि ये तो आम समस्या है, थोड़ी देर में ठीक हो जाएगी. लेकिन हर बार ऐसा कहना मरीज को बड़ी मुश्किलों में डाल सकती है, खासकर बरसात के मौसम में. आपने अक्सर देखा होगा कि बरसात में जब मौसम ज्यादा ठंडा भी नहीं होता है, तो भी कुछ लोगों को कंपकंपी और ठंड महसूस होने लगती है, कई बार स्थिति इतनी आगे बढ़ जाती है कि मरीज को कंबल या चादर का सहारा लेना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं बरसात के मौसम में किन लोगों को क्यों अचानक कंपकंपी और ठंड लगने लगती है? आइए जानते हैं आखिर किस बीमारी के कारण शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं?
यह भी पढ़ें: किस बीमारी में अचानक बहुत ज्यादा प्यास और भूख लगने लगती है? जानिए आपके शरीर में क्या पनप रहा
क्या है इस समस्या का कारण?
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट में मंत्रालय ने लोगों को बरसात में मलेरिया जैसे गंभीर बीमारी से बचने की सलाह दी है. इसी बीमारी से पीड़ित मरीजों में कंपकंपी और ठंड लगने जैसी समस्या देखने को मिलती है. WHO के अनुसार, मलेरिया मुख्य रूप से संक्रमित मादा एनोफेलेस मच्छरों के काटने से फलते हैं. जब मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है, तो उसके खून में ‘प्लास्मोडियम’ (Plasmodium) नामक सूक्ष्म परजीवी (पैरासाइट) छोड़ देते हैं, जिससे उस व्यक्ति के अंदर वायर प्रवेश कर जाते हैं और वह बीमार हो जाता है. इसी तरह जब मच्छर उस व्यक्ति को काटता है और संक्रमण को अपने अंदर ले लेता है और किसी दूसरे हेल्दी व्यक्ति को काटता है, तो वहीं संक्रमण उसके अंदर छोड़ देता है और वह भी बीमार हो जाता है. इसी तरह ये चक्र चलता रहता है और यह बीमारी फैलती रहती है.
क्या जानलेवा हो सकता है इसके लक्षणों को नजरअंदाज करना?
रिसर्च बताती है कि इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना, स्थिति को गंभीर बना सकता है और गंभीर स्थिति में अगर मरीज को वक्त पर इलाज न मिले तो उसकी मौत तक हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि आप इसके लक्षणों को अभी जान लें, ताकि मलेरिया जैसी बीमारी से सुरक्षित रह सकें.
मलेरिया के लक्षणों में शामिल हैं:
- मितली और उल्टी जैसा महसूस होना
- कंपकंपी या बहुत ठंड महसूस होना
- अचानक सिर में तेज दर्द
- अचानक बुखार
- आदि इसके लक्षणों में शामिल हैं.
कैसे रखें अपने आपको सुरक्षित?
मलेरिया से बचाव के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने जरूरी है, ऐसा करने से आप अपने और अपने परिवार को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रख सकते हैं.
- मलेरिया वाली जगहों पर सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.
- शाम के बाद मच्छर भगाने वाली चीजों का इस्तेमाल करें.
- कॉइल और वेपोराइजर का इस्तेमाल करें।.
- सुरक्षा देने वाले कपड़े पहनें, यानी पूरे कपड़े पहनें.
- खिड़कियों पर जाली लगवाएं, ताकि मच्छर अंदर न आ सके.
यह भी पढ़ें: रोज कितना नमक खाना सेहत के लिए सही है? जानिए ज्यादा सोडियम की आदत आपकी सेहत
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
13 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
13 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
17 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
18 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
22 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines