Alka Yagnik Disease: सुरों की मल्लिका अलका याग्निक को भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया है. अल्का याग्निक के फैंस ने जहां अपनी फेवरेट सिंगर को सम्मान मिलने पर खुशी जताई तो वहीं उन्हें व्हीलचेयर पर देखकर चिंतित भी हो गए हैं. असल में सोशल माडिया पर अल्का के ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां वे अवॉर्ड लेने वेन्यू पर व्हीलचेयर में आती देखी गईं. एक दिन बाद खुद अल्का ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट से पद्म भूषण (Padma Bhushan) लेते हुए पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में अपनी तबीयत ठीक ना होने का जिक्र किया.
अल्का ने अपने पोस्ट में लिखा, “पिछले दो सालों से मैं स्पॉटलाइट से, पब्लिक अपीयरेंस से और अपनी जर्नी को शेयर करने से दूर रही हूं. आप में से कई लोगों को पता था कि मैं बुरे स्वास्थ्य से गुजर रही थी, लेकिन आपके प्यार, दुआएं, संदेश और ना डगमगाने वाला सहारा मेरे साथ हर कदम पर रहा.”
अल्का याग्निक को क्या हुआ है
अल्का याग्निक ने साल 2024 में अपनी एक फोटो शेयर करते हुए सभी को बताया था कि वह एक रेयर हियरिंग डिसोर्डर से गुजर रही हैं. यह दुर्लभ बीमारी सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस (Sensorineural Hearing Loss) है जोकि कानों की अंदरूनी नस से जुड़ी बीमारी है.
अपने पोस्ट में अल्का ने लिखा था, “कुछ हफ्तों पहले जब में फ्लाइट से उतरी तो मैंने महसूस किया कि मैं कुछ भी नहीं सुन पा रही हूं” बीमारी को लेकर अल्का ने लिखा, “मेरे डॉक्टर्स ने जांच की और बताया कि यह एक रेयर सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस है जोकि एक वायरल अटैक के कारण हुआ है.”
अल्का ने पोस्ट के कैप्शन में लोगों से अपने लिए दुआ करने के लिए कहा था. साथ ही अपने फैंस और कुलीग्स को यह सलाह भी दी कि वे बहुत लाउड म्यूजिक और हेडफोन्स से दूर रहें.
सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस क्या है
सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस (SNHL) एक कॉमन टाइप का परमानेंट हियरिंग लॉस है. यह तब होता है जब कान का अंदरूनी हिस्सा डैमेज हो जाता है, खासकर छोटे हेयर सेल्स या ऑडिटरी नर्व जो साउंड सिग्नल्स को कान से दिमाग तक पहुंचाती हैं. जब ये हेयर सेल्स या नर्व्स डैमेज हो जाती हैं तो खुद को रिपेयर नहीं कर पातीं. सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस एक या दोनों कानों को प्रभावित कर सकता है. यह एकदम से हो सकता है या सालों में पनप सकता है.
सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं
- बातों को समझने में दिक्कत आने लगती है और बार-बार दूसरे व्यक्ति को दोबारा कहने के लिए बोलना पड़ता है
- टीवी, रेडिया या फोन का वॉल्यूम बहुत ज्यादा बढ़ाना पड़ता है
- हाई पिच्ड साउंड्स को सुनने में दिक्कत आती है
- ऐसा महसूस होता है कि लोग ठीक से नहीं बोल रहे हैं
- शरीर का बैलेंस बनाने में दिक्कत आने लगती है
- रिंगिंग, बजिंग या फिर हिस्सिंग साउंड कान के अंदर सुनाई देने लगता है
- लोगों की बातें लंबे समय तक सुनते हुए थकान या तनाव महसूस होने लगता है.
किन लोगों को हो सकता है सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस
- उम्र बढ़ने पर इस बीमारी के होने की संभावना बढ़ जाती है
- रोजाना तेज आवाज में गाने सुनना, कॉन्सर्ट में जाना या हर समय हेडफोन्स पर गाने सुनना
- किसी वायरल बीमारी या कान के इंफेक्शन के कारण
- परिवार में किसी को हियरिंग लॉस रहा हो
- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या ओटोइम्यून बीमारी के कारण
- स्मोकिंग या कार्डियोवेस्कुलर हेल्थ बिगड़ने से ब्लड सप्लाई कम होने के कारण
- सुनने की क्षमता कम करने वाली दवाओं के कारणभी इस बीमारी के होने की संभावना बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें – रातभर में क्यों बढ़ जाता है कंधे का दर्द, डॉक्टर ने बताया यह किस दिक्कत का है संकेत, कब कराएं जांच
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
7 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
10 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
10 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
11 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
13 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
16 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines