Viagra Side Effects: आपने इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दवा वियाग्रा के बारे में सुना होगा। यह एक नीले रंग की दवा होती है, जिसका इस्तेमाल इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के केस में पुरुष करते हैं। यह ब्लड फ्लो को बढ़ाती है और इसके इस्तेमाल से सेक्स के दौरान व्यक्ति को इरेक्शन प्राप्त करने में मदद मिलती है।
सेक्शुअल फैटेंसी के बारे में सोचने वाले लोग अक्सर वियाग्रा के इस्तेमाल के बारे में बात करते हैं, ऐसे में सवाल पैदा होता है कि अगर एक व्यक्ति को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या नहीं है और उसने वियाग्रा खा ली तो क्या होगा? क्योंकि जिस व्यक्ति को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन है उसे तो वियाग्रा के इस्तेमाल से मदद मिलती है, लेकिन सामान्य व्यक्ति पर वियाग्रा का क्या असर होगा?
ये भी पढ़ेंः फॉलिक एसिड के सेवन को घटाने से बढ़ जाती है उम्र, नई रिसर्च में हुआ खुलासा
वियाग्रा के कमाल के किस्से भले ही आपने बहुत सुने हों, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि सामान्य व्यक्ति को वियाग्रा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आपने यूरोलॉजिस्ट या डॉक्टर की सलाह पर वियाग्रा का सेवन नहीं किया है तो आपको समस्या हो सकती है।
हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स
डॉक्टर की सलाह के बिना वियाग्रा का इस्तेमाल करने पर आपको सिरदर्द, मितली जैसा महसूस होना, गर्मी लगना, अपच, जुकाम और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये वियाग्रा के इस्तेमाल के साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
प्रियापिज्म का खतरा
कई मामलों में वियाग्रा के साइड इफेक्ट गंभीर भी हो सकते हैं, जैसे कि अचानक से आपको दिखाई देना बहुत कम हो सकता है। आपको दौरे पड़ सकते हैं। आपको प्रियापिज्म की समस्या हो सकती है। प्रियापिज्म में व्यक्ति को दर्द भरा इरेक्शन होता है, जो घंटों तक रह सकता है और यह लिंग को लंबे समय के लिए डैमेज कर सकता है।
ये भी पढ़ेंः पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
एक और खतरनाक साइड इफेक्ट ये हो सकता है कि आपको सीने में दर्द महसूस हो। अगर आपको सिल्डेनाफिल से एलर्जी की समस्या है तो आपको गंभीर तौर पर एलर्जी हो सकती है।
337 दवाओं के साथ रिएक्ट करती है वियाग्रा
ड्रग्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 337 ऐसी दवाएं हैं जो वियाग्रा के साथ रिएक्ट करती हैं। अगर आप डॉक्टर की जानकारी के बिना दवा ले रहे हैं तो हो सकता है कि इन दवाओं के साथ वियाग्रा का रिएक्शन हो जाए। जैसे कि ब्लड प्रेशर की दवाएं फर्रोसमाइड, लोसार्टन या लिसिनोप्रिल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये दवाएं वियाग्रा के साथ रिएक्ट कर सकती हैं और आपका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो सकता है।
इसके साथ ही बिना डॉक्टर की सलाह के वियाग्रा खरीदने पर यह भी संभव है कि आपको गलत दवा मिल जाए। उसका डोज गलत हो। इससे आपका स्वास्थ्य खतरे में पड़ जाता है।
नाइट्रिक ऑक्साइड है जरूरी चीज
विशेषज्ञों की सलाह है कि बेहतर लाइफ स्टाइल मेंटेन करके अच्छा इरेक्शन पाया जा सकता है। जैसे नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करता है और लिंग में खून के प्रवाह को बढ़ाता है। इसके साथ ही हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज, शराब कम पीना, स्मोकिंग न करने के साथ तनाव को कम करने से आप बेहतर इरेक्शन पा सकते हैं। शराब और स्मोकिंग कम करने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड पर्याप्त मात्रा में बनता है। इससे पुरुषों को इरेक्शन में मदद मिलती है।
संबंधित खबरें
हाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 hr agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
2 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
20 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
22 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines