Effects Of Eating Cheela Daily: भारतीय घरों में बेसन का चीला नाश्ते में खूब बनाया जाता है और स्वाद लेकर खाया जाता है. चीला ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी कमाल का साबित होता है. लोग अक्सर ही बेसन में तरह-तरह की सब्जियां डालकर चीला बनाते हैं जिससे इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और बी विटामिंस की मात्रा बढ़ जाती है. लेकिन, अगर रोजाना नाश्ते में बेसन का चीला (Besan Cheela) खाया जाए तो क्या होगा? यहां जानिए रोजाना बेसन का चीला खाने पर यह शरीर को फायदा देगा या इसका कुछ नुकसान भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें – फैटी लिवर के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर ने कहा फैट को साफ कर देंगे ये फूड्स
रोजाना बेसन का चीला खाने पर क्या होता है
अगर आप रोजाना नाश्ते में बेसन का चीला खाएंगे तो आपका शरीर प्रेडिक्टेबल तरीके से रिस्पोंड करने लगेगा. प्रोटीन मसल रिपेयर को सपोर्ट करेगा और लंबे समय तक पेट भरा रहने का एहसास भी होगा. वहीं, बेसन का चीला रोजाना खाया जाए तो लंच से पहले बार-बार भूख का एहसास भी नहीं होता है.
वेट कंट्रोल में मिलेगी मदद
नाश्ते में रोज बेसन का चीला खाने पर प्रोटीन और फाइबर की जोड़ी पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाएगी और इससे फूड क्रेविंग्स भी कम होने लगेगी.
मसल्स की हेल्थ रहती है अच्छी
प्रोटीन से भरपूर यह नाश्ता मसल्स की हेल्थ को अच्छा रखता है. इससे मेटाबॉलिक रेट एक्टिव रहने लगता है.
पाचन को मिलता है फायदा
चीला खाने पर शरीर को फाइबर की भरपूर मात्रा मिलती है जिससे पेट के हेल्दी गट बैक्टीरिया को फायदा मिलता है. इससे पाचन भी अच्छा रहने लगता है.
बेसन का चीला कैसे बनाना चाहिए
- बेसन का चीला बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे कम तेल के साथ बनाएं.
- चीला बनाने के लिए सिर्फ बेसन का इस्तेमाल ना करें बल्कि इसमें पालक, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, गाजर और पनीर वगैरह भी डालें. हर दिन अलग-अलग सब्जी डालकर भी चीला बनाया जा सकता है.
- कम नमक का इस्तेमाल करें जिससे यह सेहत के लिए और फायदेमंद साबित हो.
- चीला को हरी चटनी या दही के साथ खाएं.
यह भी पढ़ें – कौन से विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं? | White Hair Causes
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
58 mins agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
2 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
16 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
18 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
21 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines