Teesri Kidney Kise Kehte Hain: अक्सर हम जानते हैं कि इंसान के शरीर में दो किडनी होती हैं, लेकिन अगर कोई कहे कि हमारे शरीर में तीसरी किडनी भी है, तो शायद आपको हैरानी होगी. एक्सपर्ट मनीष आचार्य जी का कहना है कि इंसान के शरीर में दो नहीं बल्कि तीन किडनी होती हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. हालांकि, यह किडनी शरीर का अहम अंग होता है, जो बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है. हालांकि, इससे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर तीसरी किडनी शरीर के किस अंग को कहते हैं.
इसे भी पढ़ें- बारिश में घर की इन जगहों पर बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, सफाई करना बिल्कुल न भूलें
किसे कहते हैं तीसरी किडनी?
स्किन को तीसरी किडनी कहा जाता है, क्योंकि स्किन शरीर से कई तरह के अपशिष्ट बाहर निकालने का काम करती है. पसीने के जरिए शरीर से पानी, नमक और कुछ मात्रा में यूरिया जैसे तत्व बाहर निकलते हैं. इसी वजह से स्किन को तीसरी किडनी कहा जाता है. अगर एक दिन भी स्किन अपना काम करना बंद कर दें तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी.
क्या स्किन और किडनी का काम एक जैसा होता है?
किडनी खून को फिल्टर करती है, शरीर से विषैले पदार्थ और अतिरिक्त पानी को यूरिन के जरिए बाहर निकालती है.साथ ही, स्किन पसीना निकालकर शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करती है और थोड़ी मात्रा में कुछ अपशिष्ट पदार्थ भी बाहर निकालती है. यानी स्किन शरीर की सफाई में मदद जरूर करती है, लेकिन किडनी जैसा काम नहीं करती है.
क्या पसीना आने से शरीर पूरी तरह डिटॉक्स हो जाता है?
ऐसा बहुत कम लोगों को लगता है, लेकिन पसीने के जरिए बहुत कम मात्रा में अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं. शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे बड़ा काम किडनी और लिवर करते हैं. इसलिए केवल ज्यादा पसीना आने को डिटॉक्स मानना सही नहीं है. यह आपकी सहूलियत के हिसाब से होता है.
कैसे रखें स्किन यानी तीसरी किडनी का ख्याल?
स्किन का ख्याल रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं. अपनी डाइट में स्किन को हाइट्रेड रखने वाले फल शामिल करें और सब्जियों को भी खाएं. धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और स्किन की नियमित रूप से सफाई करें.
इसे भी पढ़ें- भारत घूमने आई थी महिला, इस खतरनाक बीमारी का हुई शिकार, दिमाग में मिले 38 “कीड़े”
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
2 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
4 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
7 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
7 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
9 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
13 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines