हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7 संकेत बताते हैं शरीर को आयरन की है जरूरत, बर्फ की तलब से लेकर मिट्टी की चाह भी लक्षणों में शामिल

Iron Deficiency Symptoms: आयरन की कमी होने पर शरीर पर एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में शरीर के इन संकेतों को समय रहते पहचानना और दिक्कत से निजात पाना जरूरी होता है. यहां जानिए कैसे पहचानें आयरन की कमी हो गई है.

विज्ञापन
आयरन की कमी से क्या-क्या परेशानी होती है?

Iron Ki Kami Ke Lakshan: शरीर के लिए सबसे जरूरी खनिजों में से एक है आयरन. यह खनिज हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के जरिए रेड ब्लड सेल्स को शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाता है. वहीं, दिमाग की सेहत को दुरुस्त रखने में भी आयरन की बड़ी भूमिका है. ऐसे में शरीर में अगर आयरन की कमी (Iron Deficiency) हो जाए तो एक नहीं बल्कि कई दिक्कतें हो सकती हैं. इसीलिए जब शरीर को आयरन की जरूरत होती है तो वह अलग-अलग संकेतों के माध्यम से यह जाहिर कर देता है कि उसे आयरन चाहिए. यहां जानिए ऐसे कौन से 7 संकेत हैं जो बताते हैं कि शरीर में आयरन की कमी हो गई है और शरीर को आयरन की जरूरत है.

यह भी पढ़ें – किडनी की गंदगी कैसे साफ करें? जानिए क्या खाने पर फिल्टर होगी Kidneys, सेहत को मिलेगा फायदा

आयरन की कमी के लक्षण | Iron Deficiency Symptoms

सोने के बाद भी थकान – शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो व्यक्ति को सोने के बाद भी थकान महसूस होती है. ऐसा लगता है जैसे नींद पूरी नहीं हुई है या शरीर में जान ही नहीं है.

विज्ञापन

त्वचा सफेद दिखती है – अगर आपकी त्वचा सफेद (Pale Skin) नजर आने लगी है तो इसका मतलब हो सकता है कि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन कम है. आयरन की कमी में त्वचा सफेद दिखने लगती है, यह सफेदी आंखों के नीचे की अंदरूनी त्वचा पर भी दिखती है और मसूड़े भी सफेद नजर आने लगते हैं. ऐसा लगता है जैसे शरीर में खून ही नहीं है.

मिट्टी खाने का मन करता है – आयरन की कमी अगर बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो व्यक्ति को ऐसी चीजें खाने का मन करने लगता है जो आमतौर पर नहीं खाई जाती हैं, जैसे मिट्टी, चॉक, क्ले या फिर अन्य चीजें. आमतौर पर इस तलब को नॉर्मल समझ लिया जाता है लेकिन यह आयरन की कमी का लक्षण हो सकती है.

विज्ञापन

सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना – आयरन की कमी का एक लक्षण यह भी है कि सीढ़ियां चढ़ने पर व्यक्ति की सांस फूलने लगती है. अगर व्यक्ति 2-3 मिनट भी सीढ़ियां चढ़ता है तो उसकी हालत खराब होने लगती है.

हाथ-पैर ठंडे पड़ना – आयरन की कमी होने पर हाथ-पैर ठंडे महसूस होने लगते हैं. हाथ-पैरों का ठंडा पड़ना (Cold Hand And Feet) आयरन की कमी के चलते होता है. इसमें शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता है.

विज्ञापन

अक्सर सिर में दर्द रहना – अचानक ही कभी भी सिर में दर्द होना शुरू हो जाना आयरन की कमी के लक्षणों में शामिल है. आयरन की कमी से ब्रेन सेल्स तक और रक्त धमनियों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है.

बर्फ खाने की इच्छा – आयरन की कमी से बर्फ खाने की क्रेविंग (Ice Craving) हो सकती है. अगर कभी-कभार मन करे तो अलग बात है. लेकिन, अगर हर समय ही बर्फ खाने का मन करने लगता है तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

शरीर को आयरन की जरूरत क्यों होती है

  • शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जररूत होती है. हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में मौजूद प्रोटीन है जो फेफड़ों से शरीर के हर एक टिशू तक ऑक्सीजन पहुंचाता है.
  • आयरन ऑक्सीजन को मसल्स में स्टोर करने में मदद करता है. इससे मसल स्ट्रेंथ बढ़ती है, फंक्शन बेहतर होता है और फिजिकली एक्टिविटी के समय पर मसल्स बेहतर परफॉर्म कर पाती हैं.
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत (Strong Immunity) बनाने में भी आयरन का असर दिखता है. आयरन शरीर को इंफेक्शंस से लड़ने की शक्ति देता है. इससे इम्यून सेल्स की ग्रोथ में मदद मिलती है.
  • शरीर की ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए भी आयरन जरूरी है. यह सेल फॉर्मेशन में खासतौर से मददगार है.
  • दिमाग के फंक्शन को बेहतर बनाने में आयरन का असर दिखता है. आयरन की कमी होने पर याद्दाश्त, फोकस और लर्निंग एबिलिटी पर खासतौर से असर पड़ता है.
  • शरीर के तापमान को रेग्यूलेट करने में भी आयरन मददगार है. इसीलिए आयरन की कमी होने पर व्यक्ति का शरीर ठंडा महसूस होता है.

आयरन पाने के लिए क्या-क्या खाएं

विज्ञापन

ऐसे कुछ फूड्स (Iron Rich Foods) हैं जो आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं. पालक, लाल मीट, दालें, कद्दू के बीज, छोले, टोफू और किनोआ जैसे फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. ये फूड्स शरीर की आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें- आंतों के कैंसर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया मल से मिलेंगे 3 सबसे बड़े संकेत

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola