No Meat Diet: लोग मीट खाते हैं और मीट सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद भी होता है. यह कंप्लीट प्रोटीन स्रोत है और शरीर को अंदरूनी और बाहरी तौर पर कई फायदे देता है. लेकिन, बहुत से लोग मीट खाना छोड़ना चाहते हैं लेकिन यह नहीं समझ पाते कि क्या उन्हें अचानकर से मीट (Meat) खाना छोड़ना चाहिए या नहीं. ऐसे में यहां जानिए अगर आप आयदिन मीट खाने वाले व्यक्ति हैं और फिर एकदम 1 महीने तक यानी 30 दिनों तक मीट नहीं खाते हैं तो इसका आपके शरीर पर क्या असर होगा.
यह भी पढ़ें – ज्यादा फल खाने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा हो सकती हैं ये बीमारियां, जानिए 1 दिन में कितने फल खा सकते हैं
30 दिनों तक मीट ना खाने पर क्या होता है
इंफ्लेमेशन कम होती है – प्रोसेस्ड मीट या लाल मीट में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में अगर आयदिन मीट खाया जाता है तो इससे शरीर में इंफ्लेमेशन हो सकती है. जब आप मीट खाना कम करते हैं तो इससे इंफ्लेमेशन कम होने में असर दिखता है.
एनर्जी कम हो सकती है – मीट खाना छोड़ने पर आपकी एनर्जी कम हो सकती है. यह भी हो सकता है कि आपको हर समय थकान महसूस हो. इसीलिए जरूरी है कि आप अपना प्रोटीन का इंटेक बढ़ा लें. इसके लिए आप खानपान में प्रोटीन से भरपूर शाकाहारी चीजों को शामिल कर सकते हैं.
पेट की सेहत पर असर – मीट खाना छोड़ने पर अगर आप खानपान में अनाज को ज्यादा शामिल करते हैं तो आपकी गट हेल्थ (Gut Health) बेहतर होने लगती है. प्लांट बेस्ड डाइट गट बैक्टीरिया को हेल्दी रखते हैं. इनमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है.
देर तक बाथरूम में बैठना पड़ सकता है – मीट छोड़ने पर आप प्लांट बेस्ड डाइट ज्यादा लेते हैं, अनाज ज्यादा लेते हैं, सब्जियां या दाल ज्यादा खाते हैं जिससे शरीर को फाइबर ज्यादा मिलता है. फाइबर से भरपूर डाइट मल में भार लाती है जिससे लंबे समय तक मलत्याग करने के लिए बाथरूम में बैठे रहना पड़ सकता है.
जोखिम भी हो सकते हैं
अगर आप मीट खाना बंद कर रहे हैं तो आपको अपनी डाइट को बैलेंस्ड रखना जरूरी है. अगर डाइट बैलेंस्ड नहीं होगी तो शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है. बैलेंस्ड डाइट ना होने पर हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और हड्डी टूटने की संभावना बढ़ सकती है. ऐसे में अपनी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए खानपान में मीट की कमी पूरी करने वाले फूड्स का होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – एसिडिटी को तुरंत कैसे खत्म करें? आचार्य बालकृष्ण ने कहा इस तरह खाकर देख लें धनिया, पेट की दिक्कत हो जाएगी दूर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
3 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
6 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
8 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
8 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
9 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
11 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines