ज्यादा कैफीन लेने से शरीर पर क्या असर होता है? डॉक्टर से जाने 1 दिन में कितनी कॉफी पीना सही

Coffee ke Nuksan: कैफीन चाय-कॉफी में पाया जाता है. ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक दोनों होता है. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुरक्षित टी.के. बताते हैं कि अगर किसी के शरीर में इस पदार्थ की मात्रा ज्यादा बढ़ जाए तो दिल, दिमाग और शरीर पर असर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

coffee side effects

Coffee ke Nuksan: हम लोग रोजाना चाय-कॉफी का सेवन करते हैं लेकिन कितनी मात्रा में यह जानना जरूरी है. दरअसल, कॉफी और बिना फिल्टर की गई चाय हमारे शरीर को बूस्ट करती है लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा होने से काफी नुकसान भी हो सकता है. जब कोई इंसान ज्यादा मात्रा में कैफीन ले लेता है, तो उसका असर शरीर और मन दोनों पर नजर आता है. इसलिए, हमें कॉफी और चाय पीने की सही मात्रा को समझना जरूरी है. फोर्टिस अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. सुरक्षित टी.के. बताते हैं कि हमें कितनी 1 दिन में कितनी कॉफी पीनी चाहिए और क्या है ज्यादा कैफीन के नुकसान.

विज्ञापन

अधिक मात्रा में कैफीन के नुकसान। Side Effects of Caffeine

नींद की समस्या- कैफीन एक तरह का उत्तेजक पदार्थ होता है, जो हमारे दिमाग को एक्टिव रखता है और थकान कम कर तुरंत अलर्ट मोड पर डाल देता है परंतु जब इसकी मात्रा अधिक हो जाती है, तो यह फायदेमंद के बजाय नुकसानदायक बन जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ज्यादा कॉफी पीने से नींद कम हो जाती है.

विज्ञापन

पाचन की समस्या- ज्यादा मात्रा में कैफीन लेने से हमारे पेट और पाचन तंत्र पर असर पड़ता है. कैफीन पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा देता है, जिससे पेट में जलन, गैस या एसिडिटी हो सकती है. कुछ लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है. इसके अलावा, ज्यादा कॉफी पीने से बार-बार पेशाब आने की समस्या भी बढ़ जाती है.

विज्ञापन

दिल की सेहत पर असर- अगर कोई एक दिन में बहुत ज्यादा कॉफी और चाय पी लेता है तो उसके दिल की धड़कन तेज हो जाती है और कभी-कभी धड़कन अनियमित भी हो सकती है. इससे चक्कर, बेचैनी और घबराहट महसूस होती है.

डिहाइड्रेशन- कैफीन शरीर से पानी निकाल देता है, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. लंबे समय तक ज्यादा कॉफी-चाय लेने की आदत से शरीर को इसकी खपत की आदत लग जाती है और जब आप इसे लेना बंद करते हैं तो सिरदर्द, थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है.

विज्ञापन

एक दिन में कितने कप कॉफी-चाय पीना सही?

डॉक्टर बताते हैं कि कॉफी को सीमित मात्रा में लेना सबसे अच्छा है. एक दिन में दो कप कॉफी या चाय पीना सुरक्षित होता है. अगर कोई व्यक्ति ज्यादा थकान महसूस करता है, तो उसे पर्याप्त नींद, पानी और अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए, ना कि ज्यादा कैफीन इनेटक करना चाहिए. कई बार अनजाने में की गई गलती बड़ी समस्या पैदा कर सकती है.

विज्ञापन

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ