डायबिटीज मरीजों के शरीर में विटामिन बी-12 की कमी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया क्या खाने से बढ़ेगा Vitamin

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी-12 की कमी होने से शुगर के मरीजों को भी कई गंभीर नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. डॉक्टर मंदीप दहिया बताते हैं डायबिटीज के मरीजों में इसकी कमी होने पर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स की समस्या बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इस समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं.

vitamin b12

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 की कमी भारत के लोगों में पिछले कुछ सालों से बहुत ज्यादा पाई जा रही है. खासतौर पर इस विटामिन की कमी के चलते दिमागी बीमारी और मांसपेशियों की समस्या हो सकती है. एनीमिया से लेकर पीलिया और लिवर की बीमारी भी हो सकती है. विटामिन बी-12 इम्यूनिटी के लिए भी जरूरी Vitamin होता है. क्या आप जानते हैं डॉक्टर मंदीप दहिया के मुताबिक, जिन लोगों को डायबिटीज है उनके शरीर में भी विटामिन बी-12 की कमी बहुत ज्यादा होती है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

शुगर के मरीजों में Vitamin B-12 की कमी का कारण क्या है?

होमियोपेथी एक्सपर्ट डॉक्टर मंदीप दहिया ने बताया है कि शुगर की बीमारी में कुछ लोगों को मेटामॉर्फिस नामक दवा दी जाती है. इस दवा से ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद मिलती है. मगर इससे आंतों में विटामिन बी-12 के अवशोषण में दिक्कत होती है. कई मरीजों में ऐसा होता है लेकिन जो लोग इस दवा को नहीं खाते हैं उनके शरीर में विटामिन की कमी का कारण पाचन तंत्र सही न रहना, सही आहार का सेवन न करना और कोई अन्य शुगर की दवा खाना भी हो सकता है.

विज्ञापन

Diabetes में विटामिन बी-12 कम होना क्यों खतरनाक है?

एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर किसी शुगर के रोगी के शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो जाती है तो उन्हें न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स ज्यादा होती है. अगर किसी को इस विटामिन की कमी होती है तो उन्हें कमजोर मांसपेशियों की समस्या हो सकती है. शुगर के मरीजों को विटामिन बी-12 की कमी के चलते ज्यादा नींद भी आती है. इन लोगों की नसों में भी दर्द की समस्या बढ़ जाती है.

शुगर के मरीजों में विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

  • थकान और नींद आना.
  • पूरे दिन कमजोरी महसूस करना.
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन आना.
  • काम में फोकस करने में दिक्कत होना.
  • मेमोरी लॉस की समस्या.
  • एनीमिया जैसी समस्याएं होना.

कैसे बढ़ाएं शरीर में विटामिन बी-12?

डॉक्टर कहते हैं कि विटामिन बी-12 कम होने पर शुगर के मरीजों को सबसे पहले अपने लिवर की सेहत पर ध्यान देना चाहिए. लिवर ही खाने को पचाएगा जिससे शरीर में इस विटामिन का स्तर बढ़ेगा. इन लोगों को अगर अपने शरीर में विटामिन बी-12 को बढ़ाना है तो इंजेक्शन और सप्लीमेंट लेना सही विकल्प होते हैं. मगर जो लोग प्राकृतिक रूप से इस विटामिन को बढ़ाना चाहते हैं उन्हें दूध, दही, पनीर, अंडे, मशरूम, हरी सब्जियां, मछली, चिकन और बिना चीनी वाले फोर्टिफाइड सीरियल्स का सेवन करना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ