---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

14 दिनों तक रोजाना सौंफ का पानी पिएं तो क्या होगा? डॉक्टर ने बताया किस टाइम पीना सही

Saunf Water Benefits in Hindi: सौंफ का पानी पीने से आपके शरीर को एक साथ कई हेल्थ बेनेफिट्स मिलते हैं. इस पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, स्किन ग्लोइंग एजेंट्स से लेकर पाचन शक्ति को मजबूत करने वाले सभी गुण मौजूद हैं. आइए डॉक्टर सलीम से जानते हैं इसके पानी को कितने दिनों तक कैसे पीने से शरीर को फायदा होगा.

---विज्ञापन---

Saunf Water Benefits in Hindi: 1 गिलास पानी पीने से भी हमारा शरीर स्वस्थ रह सकता है, बस आपको उसमें 1 चम्मच सौंफ के बीजों को मिलाना होगा. जी हां, ये छोटे हरे बीज कितने फायदेमंद हैं, इस बारे में खुद यूनानी एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम ने अपने वीडियो में बताया है. उन्होंने बताया कि सौंफ के बीज का पानी अगर लगातार 14 दिनों तक रोजाना पिया जाए तो इससे वेट लॉस होगा, स्किन में निखार बढ़ेगा और आपका शरीर भी डिटॉक्स होता है.

सौंफ में मिलते हैं ये पोषक तत्व

सौंफ को आयुर्वेद में एक गुणकारी बीज माना जाता है. इसे खाना पचाने और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए बेहतर माना जाता है. इन बीजों का सेवन करने से शरीर में जमा गंदा फैट कम होता है और शरीर का तापमान भी नियंत्रित होता है. सौंफ के बीज की तासीर हल्की गर्म होती है. गैस, कब्ज और इनडाइजेशन की समस्या में हमें सौंफ का पानी पीना फायदेमंद होता है.

---विज्ञापन---

सौंफ का पानी पीने के फायदे। Saunf Water Benefits

1.पाचन क्रिया मजबूत करें- सौंफ का पानी नियमित रूप से पीने से ब्लोटिंग की समस्याओं से बचा जा सकता है. इन बीजों में कार्मिनेटिव एजेंट्स पाए जाते हैं, जो पेट की हर बीमारी का इलाज कर सकता हैं.

2.वेट लॉस करें (Weight Loss)- 1 गिलास पानी में सौंफ के बीज मिलाकर उसे रोजाना पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है. अगर कोई 14 से 15 दिनों तक इसका पानी पिएं तो उसे लगातार अपने वेट में अंतर दिखाई देने लगता है.

---विज्ञापन---

3.हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या दूर करें- महिलाओं के लिए सौंफ के बीज का पानी जरूर पीना चाहिए. इससे उनके शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बना रहता है. अगर कोई ब्रेस्टफीडिंग करवाती है, उन्हें भी इसके पानी को पीना चाहिए. इससे मिल्क प्रोडक्शन भी बढ़ता है. पीरियड में भी इसका पानी फायदेमंद होता है.

4.क्रेविंग्स कंट्रोल करें- अगर किसी का वजन बहुत ज्यादा बढ़ा होता है तो कहा जाता है कि उनका मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है. इसलिए, उन्हें खाने की क्रेविंग्स होती है. सौंफ का पानी Metabolism को बढ़ाता है और क्रेविंग्स को भी शांत करता है.

---विज्ञापन---

    5.आंखों की रौशनी बढ़ाएं- डॉक्टर सलीम ने अपने वीडियो में बताया है कि जिन लोगों को आंखों से जुड़ी परेशानी होती है जैसे दर्द, जलन या आंख से पानी आना, तो उन्हें भी सौंफ का पानी पीना चाहिए.

    कब और कैसे पिएं सौंफ का पानी?

    सौंफ का पानी पीने के 2 तरीके हैं- पहले आप इसे रात में 1 गिलास पानी में भिगोकर रख सकते हैं. इसके बाद उस पानी को सुबह खाली पेट पिएं. वहीं, सौंफ की चाय भी बनाकर पी सकते हैं. इसमें आपको 1 कप पानी में 1 चम्मच सौंफ मिलाकर उसे कुछ मिनट के लिए उबालना है. सौंफ की चाय बिना छाने पिएं और बीज को चबाकर खाएं. सौंफ का पानी पीने का सबसे सही समय सुबह का होता है. बासी मुंह इस पानी को पीने से आपको ज्यादा बेनिफिट्स मिलेंगे.

    ---विज्ञापन---

    ये भी पढ़ें-कौन सा कैंसर सबसे खतरनाक होता है? डॉक्टर ने बताया पहला लक्षण पहचानना मुश्किल

    First published on: Nov 04, 2025 07:32 AM

    End of Article

    About the Author

    Namrata Mohanty

    नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

    Namrata Mohanty 

    @namratamohanty105

    Namrata Mohanty

    Read More

    संबंधित खबरें
    Sponsored Links by Taboola