Kidney Patients Diet: हम चाहे सोएं या जागें हमारी किडनी हर समय काम में लगी होती है. यह शरीर का नेचुरल फिल्टर है जो गंदगी को फिल्टर करके बाहर निकालता है. किडनी फ्लुइड बैलेंस में मददगार होती है, वेस्ट को शरीर से बाहर निकालती है और सभी अंगों को टॉक्सिंस के बिना सही तरह से काम करने में मदद करती है. ऐसे में किडनी जब सही तरह से काम नहीं करती है तो पूरे शरीर की सेहत बिगड़ते देर नहीं लगती. इसीलिए किडनी का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. किडनी की दिक्कतों के मरीज या वे लोग जिन्हें किडनी से जुड़ी दिक्कतें (Kidney Problems) अक्सर ही हो जाती हैं उन्हें खासतौर पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे क्या खा रहे हैं और क्या नहीं. कुछ ऐसे फल भी हैं जो पौटेशियम से भरपूर होते हैं और इसीलिए किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक हैं. यहां उन्हीं फलों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें किडनी के मरीजों को खाने से परहेज करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – कौन से विटामिन की कमी से हड्डियों में दर्द होता है? जानिए क्या खाने पर दर्द से मिलेगा छुटकारा
किडनी के मरीजों को कौन से फल नहीं खाने चाहिए | Fruits Kidney Patients Should Avoid Eating
केला– किडनी के मरीजों के लिए केला अच्छा फल नहीं है. इसमें पौटेशियम की भरपूर मात्रा होती है जो किडनी की दिक्कतों को बढ़ा सकती है. ऐसे में केले खाने से परहेज करने में ही समझदारी होती है.
संतरा – संतरा (Orange) या फिर संतरे के जूस को किडनी मरीजों को नहीं पीना चाहिए. इसमें पौटेशियम के साथ ही एसिडिक कंटेंट भी ज्यादा होता है. ऐसे में इस फल को खाने से बचना चाहिए.
किडनी के मरीजों के लिए कौन से फल अच्छे हैं
- किडनी के मरीजों के लिए सेब फायदेमंद होता है. इसमें पौटेशियम कम होता है और यह फाइबर से भरपूर होता है.
- बेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं. इन्हें खाने पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है. साथ ही, बेरीज में पौटेशियम भी कम होता है.
- अंगूर खाने पर भी किडनी के मरीजों को फायदा मिल सकता है. अंगूर में रेजवेराटोल होता है और यह हाइड्रेटिंग भी हैं.
- अनानास भी किडनी के मरीजों के लिए अच्छा फल हो सकता है. इसमें पौटेशियम कम होता है और इसमें ब्रोमेलेन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं.
- तरबूज किडनी के मरीज खा सकते हैं. यह हाइड्रेटिंग फल है और डिटॉक्सिफिकेशन यानी शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मददगार होता है.
- किडनी के मरीज चेरीज को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. चेरीज में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है और इसमें यूरिक एसिड कम होता है जो किडनी की सेहत (Kidney Health) को अच्छा रखता है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
किडनी के मरीजों के लिए नींबू भी अच्छा है. यह क्लेंजिंग गुणों से भरपूर होता है और किडनी को डिटॉक्स करने में मददगार है. किडनी की दिक्कतों से परेशान हैं तो दिनभर में 2 से 3 सर्विंग फल ही खाएं. बहुत ज्यादा फल शरीर में पौटेशियम को बढ़ा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – फेफड़ों का कैंसर कैसे पता चलता है? जानिए कौन से 5 शुरुआती लक्षण पहचानना बेहद जरूरी है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
3 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
5 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
6 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
8 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines