
1 / 7
Fefdo Ke Cancer Ke Lakshan: फेफड़ों का कैंसर एक ऐसा कैंसर है जिसमें कैंसर के सेल्स फेफड़ों में पनपना शुरू होते हैं. कैंसर के सेल्स फेफड़ों से शुरू होते हैं और पूरे शरीर में फैल सकते हैं. ऐसे में इस कैंसर से जान जाने का खतरा रहता है, इसीलिए इस कैंसर की समय रहते पहचान करके इलाज करना जरूरी होता है. यहां जानिए फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer) होने पर शरीर पर कौन-कौनसे लक्षण नजर आते हैं और किस तरह इन लक्षणों को समय रहते पहचाना जा सकता है.

2 / 7
फेफड़ों का कैंसर होने का शुरुआती लक्षण है कि व्यक्ति को खांसी होने लगती है जो 3 हफ्तों से ज्यादा रहती है.

3 / 7
खांसते हुए बलगम के साथ ही खून भी नजर आ सकता है. अगर खांसते हुए थोड़ा भी खून नजर आता है तो यह चिंता का विषय है और तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है.

4 / 7
छाती में दर्द महसूस होता है. फेफड़ों के पास या कहें पसलियों के पास व्यक्ति को दर्द होता है और यह दर्द कम या ज्यादा हो सकता है.

5 / 7
थोड़ा भी चलने-फिरने पर सांस फूल जाती है. फेफड़ों के कैंसर में सांस फूलना और मुंह से हवा निकलने जैसी दिक्कतें देखी जाती हैं.

6 / 7
फेफड़ों के कैंसर में व्यक्ति की आवाज बदल सकती है. ऐसा मुंह के कैंसर या गले के कैंसर में भी होता है.

7 / 7
फेफड़ों का कैंसर होने पर हड्डियों में दर्द, सिरदर्द, बिना कोशिश किए वजन कम होना, भूख ना लगना या फिर चेहरे और गले पर सूजन नजर आने की दिक्कत हो सकती है.